IPL 2021: सीएसके के जांबाज डु प्लेसी-ब्रावो और ताहिर अबू धाबी पहुंचे, रविवार को मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर
फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो आईपीएल में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच गए हैं। यह तीनों खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। आईपीएल 2021 दूसरे चरण का पहला मुकाबला 19 सितंबर को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगाा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सत्र में भाग लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के जांबाज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी, ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और लेग स्पिन इमरान ताहिर अबू धाबी पहुंचकर टीम के बायो-बबल से जुड गए हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलकर आए इन तीनों खिलाड़ियों को कम से कम दो दिन पृथकवास में ऱहना होगा। जिसके बाद टीम में शामलि हो जाएंगे। आर्ईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
सीएसके ने ट्वीट कर दी जानकारी
फाफ डु प्लेसी, इवेन ब्रावो और इमरान ताहिर के अबू धाबी पहुंचने पर सीएसके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर लिखा, चैंपियन एक्सप्रेस तीन एक्साइटमेंट। यह तीनों खिलाड़ी सीएसके के लिए अरसे से खेल रहे हैं।
3x the Excitement 💛💛💛
— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) September 16, 2021
Fafulous Champion Express 🦁🦁🦁#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/YE3Q921zRy
डु प्लेसी ने सीपीएल में दिखाया बल्ले का जौहर
कैरेबियन प्रीमियर लीग में फाफ डु प्लेसी सेंट लूसिया किंग्स का हिस्सा थे। सीपीएल में उनके लिए 2021 का सीजन बेहद शानदार रहा। उन्होंने इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए जिनमें उनका एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह चौथे स्थान पर रहे। खास बात यह है कि इस साल उनकी टीम सेंट लूसिया किंग्स खिताब जीतने में सफल रही।
ड्वेन ब्रावो ने भी किया कमाल
सीपीएल में ड्वेन ब्रावो ऑलराउंडर के तौर पर काफी सफल रहे। वह सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट्स का हिस्सा थे। ब्रावो ने 10 मैचों की 6 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 145 रन बनाए। इस दौरान उनका 47 रन सर्वोच्च स्कोर रहा। इसके अलावा उन्होंने 8 विकेट भी चटकाए। सीपीएल 2021 में उनकी टीम इस बार अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही।
इमरान ताहिर की गेंदों का चला जादू
इमरान ताहिर कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियरस् के लिए खेलते हैं। एक गेंदबाज के तौर वह काफी सफल रहे। उनकी गेंदबाजी का कमाल था जिसके चलते वॉरियर्स की टीम प्ले ऑफ में पहुंचने में सफल रही। इमरान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीपीएल के 11 मैचों में 13 विकेट लिए। 34 रन पर तीन विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वह सीपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर रहे।
रविवार को मुंबई इंडियंस से मुकाबला
अब आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 19 सितंबर को आईपीएल के दूसरे सत्र का पहला मैच सितारों से सजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस दोनों टीमों के दरम्यान होने वाले इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।