फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 7 wickets

DC vs PBKS: धवन के धमाके से दिल्ली शिखर पर, मयंक अग्रवाल की पारी गई बेकार

Mon, 03 May 2021 12:30 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 May 2021 12:30 AM IST
सार

  • पंजाब किंग्स को 14 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराया 
  • 69 रन की नाबाद पारी खेली शिखर धवन ने 47 गेंदों पर 

विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 7 wickets
शिखर धवन - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (69*) और पृथ्वी शॉ (39) की फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत का मंत्र बन गई है। दिल्ली ने रविवार को पंजाब किंग्स को 14 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


पंजाब ने लोकेश राहुल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे मयंक अग्रवाल (99*) की दमदार पारी की मदद से छह विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। आठ मैचों में छठी जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में शिखर पर आ गई। पंजाब की आठ मैचों में 5वीं हार है। 
विज्ञापन


पावरप्ले में तेज शुरुआत  
एक समय दिल्ली के लिए लक्ष्य चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा था लेकिन ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के छह ओवरों में टीम ने बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए थे जिसमें पृथ्वी ने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। सातवें ओवर में आए हरप्रीत बराड़ ने पहली ही गेंद पर शॉ को बोल्ड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन का तीसरा अर्द्ध्रशतक 
बारहवें ओवर में धवन ने स्पिनर रवि विश्नोई पर छक्का जड़कर स्कोर 100 के पार पहुंचाया। स्मिथ (25) को मेरेडिथ ने मलान के हाथों कैच कराया। तब 42 गेंदों पर 56 रन की जरूरत थी।

धवन ने विश्नोई की गेंद पर छक्के के साथ सीजन का अपना तीसरा अर्द्धशतक पूरा किया। कप्तान ऋषभ पंत (14) ने 11 गेंदों की पारी में एक चौका और छक्का लगाया।

अंतिम तीन ओवरों में दिल्ली को 19 रन चाहिए थे। पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर ने एक रन लिया और फिर हेतमायर (16*) ने मेरेडिथ की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ा। अगली दो गेंद वाइड होने के साथ दिल्ली के खाते में जीत दर्ज हो गई।

शतक से चूके मयंक
इससे पहले पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल (99*) ने अपनी 58 गेंदों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। उनकी पारी की मदद से पंजाब अंतिम छह ओवरों में 76 रन जुटाने में सफल रहा।

उन्हें शतक पूरा करने के लिए अवेश खान की पारी की अंतिम गेंद पर छक्के की जरूरत थी लेकिन वह चौका ही लगा पाए। इससे पहले की दो गेंदों पर उन्होंने चौका और छक्का लगाया था। अग्रवाल और डेविड मलान (26) ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।



राहुल की होगी सर्जरी 
पंजाब किंग्स को शीर्ष क्रम में राहुल की कमी खली। राहुल अपेंडिसाइटिस के कारण अगले कुछ मैचों में टीम की अगुवाई नहीं कर पाएंगे। शनिवार रात को उनके पेट में गंभीर दर्द हुआ।  जांच में पता चला कि उनके अपेंडिसाइटिस में गंभीर समस्या है। इसका इलाज सर्जरी से किया जाएगा और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। टीम को उम्मीद है कि वह एक हफ्ते से दस दिन के भीतर वापसी करेंगे।  

  • छठे बल्लेबाज हैं अग्रवाल आईपीएल में जिनकी पारी 99 रन पर समाप्त हुई या नाबाद लौटे। इससे पहले सुरेश रैना 2013 में हैदराबाद के खिलाफ, क्रिस गेल 2019 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद लौटे थे। जबकि विराट कोहली 2013 में दिल्ली के खिलाफ, पृथ्वी शॉ केकेआर के खिलाफ 2019 में, इशान किशन आरसीबी के खिलाफ 2020 में और क्रिस गेल 2020 में राजस्थान के खिलाफ 99 पर आउट हुए थे। 
  •  कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में मयंक दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर, इससे पहले राजस्थान के संजू सैमसन ने पंजाब के खिलाफ इसी सीजन में 119 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने 2018 में नाबाद 93 और किरोन पोलार्ड ने 2019 में 83 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed