फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Delhi Capitals' assistant coach Mohammad Kaif says, Biggest plus is having Shreyas Iyer back in DC squad

IPL 2021: श्रेयस की वापसी से खुश हैं दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच कैफ, कप्तान को लेकर सस्पेंस जारी

Wed, 15 Sep 2021 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Sep 2021 04:40 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर अब भी सस्पेंस जारी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टीम मैनेजमेंट पंत को ही कप्तान बनाए रखना चाहती है। 

विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals' assistant coach Mohammad Kaif says, Biggest plus is having Shreyas Iyer back in DC squad
श्रेयस चोट के बाद फिट होकर टीम में वापस आ चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नए कप्तान ऋषभ पंत के अंदर दिल्ली की टीम ने पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने आठ में से छह मैच जीते थे। अब श्रेयस चोट के बाद फिट होकर टीम में वापस आ चुके हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में कप्तानी को लेकर अब भी सस्पेंस जारी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टीम मैनेजमेंट पंत को ही कप्तान बनाए रखना चाहती है। श्रेयस की वापसी से मैनेजमेंट बेहद खुश है। असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ का मानना है श्रेयस की वापसी टीम के लिए सबसे अच्छी खबर है। 
विज्ञापन


श्रेयस और कैफ दुबई पहुंच चुके हैं
श्रेयस दुबई पहुंच चुके हैं और टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं कैफ भी हाल ही में दुबई पहुंचे हैं। दिल्ली की टीम दूसरे चरण का अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। कैफ ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में लंबा गैप रहा, लेकिन गनीमत है कि टीम के सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नियमित अंतराल पर क्रिकेट खेलते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच अहम
उन्होंने कहा कि हमारी टीम शानदार है और इसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से हमें मोमेंटम मिलेगा। श्रेयस हमारे लिए हमेशा से शानदार रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे पूरी तरह फिट होकर मैच खेलेंगे। 

मार्च में कंधा चोटिल कर बैठे श्रेयस
दरअसल श्रेयस इसी साल मार्च में भारत और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज में कंधा चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद वे आईपीएल के पहले चरण समेत करीब 6 महीने क्रिकेट से दूर रहे। श्रेयस की कप्तानी में ही दिल्ली आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुंची थी।


22 सितंबर को पहला मैच खेलेगी दिल्ली
कैफ का मानना है कि भारतीय माहौल के उलट कुछ खिलाड़ियों को यूएई के माहौल में ढ़लना पड़ेगा। इसके साथ ही उनके किरदार में भी बदलाव आएंगे। हम नए सिरे से शुरुआत करेंगे। दिल्ली की टीम 22 सितंबर को हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed