IPL 2021: दो भाइयों की जोड़ी आमने-सामने, ऐसी है दिल्ली और सीएसके की प्लेइंग XI
आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने है। कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेल रहे ऋषभ पंत ने वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला टॉस जीता और धोनी की सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दोनों ही टीमों ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा दिखाया है। हालांकि दोनों के ही विदेशी कोटे से कुछ दिलचस्प चयन हुआ है। ये है दोनों टीमों की अंतिम एकादश...
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की टीम ने चार विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, टॉम करन को मौका दिया है जबकि स्टीव स्मिथ को बाहर बैठाया है।
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, टॉम करन, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, आवेश खान
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सैम करन, ड्वेन ब्रावो पर दांव लगाया है और अपने पुराने और अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के साथ उतरी है।
फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर