फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2021 csk vs dc battle for the top position between Delhi Capitals and Chennai Super Kings today both teams have reached the play off

CSK vs DC: दिल्ली और चेन्नई में शीर्ष स्थान के लिए आज होगी जंग, प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं दोनों टीमें

Mon, 04 Oct 2021 08:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 04 Oct 2021 08:29 AM IST
सार

आईपीएल 2021 का 50वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कौन टीम रहेगी जिसका फैसला इसी मैच के जरिए होगा। चेन्नई और दिल्ली पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन
ipl 2021 csk vs dc battle for the top position between Delhi Capitals and Chennai Super Kings today both teams have reached the play off
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को यहां होने वाला मैच बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं लेकिन इससे काफी हद तक यह तय हो जाएगा कि आईपीएल में कौन सी टीम शीर्ष पर रहकर आगे बढ़ेंगी। चेन्नई शीर्ष स्थान की इस जंग में पिछले मैच में मिली हार से उबरकर दिल्ली का सामना करेगा। इन दोनों टीमों ने इस आईपीएल में अब तक दबदबा बनाए रखा है और ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है। यूएई चरण में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच गवाया है और उनकी निगाह अब शीर्ष दो स्थान पर रहना है जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलें।

विज्ञापन


पलटवार में माहिर चेन्नई

पिछले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई की टीम ने इस बार पासा पलटा और वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम को हालांकि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के शानदार प्रदर्शन के कारण हार झेलनी पड़ी। चेन्नई ने चार विकेट पर 189 रन बनाए लेकिन यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की दमदार पारियों से वह इस मजबूत स्कोर का बचाव नहीं कर पाया। रॉयल्स ने 17.3 ओवर में जीत दर्ज कर दी।
विज्ञापन


सुपरकिंग्स की बेहतर है रन रेट

यह यूएई में उसकी पहली हार और 12 मैचों में कुल तीसरी पराजय है। उसके अब दिल्ली के समान 12 मैचों में 18 अंक हैं लेकिन बेहतर रन गति के कारण धोनी की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास भी शीर्ष दो में पहुंचने का मौका है और ऐसे में चेन्नई और दिल्ली इस मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदाबहार ऋतुराज 

इस सत्र में चेन्नई की बल्लेबाजी शानदार रही है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके सर्वाधिक 508 रन बनाए हैं। रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। उनकी टीम भले ही मैच हार गई लेकिन दिल्ली को गायकवाड़ से सतर्क रहने की जरूरत होगी। उनके अलावा फॉफ डु प्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायडु और रविंद्र जडेजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। धोनी फिर से पुराने रंग में लौटते हुए दिख रहे हैं। रॉयल्स के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो चेन्नई के गेंदबाजों सीमर जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर तथा स्पिनर जडेजा और मोइन ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

पंत की टीम भी दमदार  

ऋषभ पंत की अगुवाई में गत उपविजेता दिल्ली की टीम इस बार खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध दिखती है। कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद दिल्ली ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस पर चार विकेट से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की थी। पिछले दो मैचों में हालांकि दिल्ली के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। पिछले मैच में पंत और श्रेयस अय्यर की पारियों से टीम जीत दर्ज कर पाई लेकिन अन्य बल्लेबाजों को भी योगदान देने की जरूरत है। दुबई में हालांकि स्ट्रोक खेलना आसान होगा और ऐसे में शिखर धवन, स्टीव स्मिथ और पृथ्वी शॉ से अच्छी पारियों की उम्मीद की जा सकती है। दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिसमें कैगिसो रबादा, एनरिच नोर्त्जे और रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज हैं जो चेन्नई के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

संभावित टीमें इस प्रकार हैं

 चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फॉफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, मोइन अली, दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, लुंगी नगिदी।


दिल्ली कैपिटल्स- ऋ षभ पंत (कप्तान),  पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेतमायर,  स्टीव स्मिथ, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नोर्त्जे, अवेश खान, कैगिसो रबाडा, ललित यादव

मैच: शाम 7.30 बजे से
कुल मैच : 24
चेन्नई जीत : 15
दिल्ली जीत : 09

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed