{"_id":"61508f5e08f805238112ca0f","slug":"ipl-2021-csk-captain-ms-dhoni-achieve-new-milestone-surpassed-dinesh-karthik-most-catching-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: धोनी ने विकेटकीपिंग में हासिल किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कार्तिक को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: धोनी ने विकेटकीपिंग में हासिल किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कार्तिक को पीछे छोड़ निकले सबसे आगे
Sun, 26 Sep 2021 08:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:55 PM IST
सार
अबू धाबी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की जीत के साथ ही खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक खास मुकाम हासिल की। वह अब आईपीएल में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई और साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर पहुंच गई। इस मुकाबले को चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जीता और प्लेऑफ में अपनी जगह भी लगभग पक्की कर ली।
विज्ञापन
अबू धाबी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की जीत के साथ ही खुद कप्तान धोनी ने भी एक खास मुकाम हासिल किया। वह अब आईपीएल में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कोलकाता के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया। धोनी के खाते में अब 116 कैच हो गए हैं जबकि कार्तिक ने 115 खिलाड़ियों के कैच लपके हैं।
विज्ञापन
40 वर्षीय धोनी ने रविवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर के कैच के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।
धोनी वैसे ओवरऑल सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर पहले से ही हैं। उन्होंने 39 स्टम्पिंग के साथ अब तक कुल 155 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है। वहीं कार्तिक इस मामले में 146 डिस्मिसल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए और चेन्नई को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सीएसके की टीम ने रविंद्र जडेजा के आठ गेंदों में 22 रन की आतिशी पारी के दम पर आखिरी गेंद में मुकाबले को अपने नाम कर लिया।