फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK batter Ruturaj Gaikwad started celebrating before completing his century against Rajasthan Royals

CSK vs RR: शतक पूरा करने से पहले ऋतुराज ने मनाना शुरू कर दिया था जश्न, देखें वीडियो

Sun, 03 Oct 2021 09:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 03 Oct 2021 09:57 AM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने राजस्थान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में उन्होंने शतक पूरा करने से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK batter Ruturaj Gaikwad started celebrating before completing his century against Rajasthan Royals
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का का 47वां मैच शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबू धाबी में खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। आईपीएल में यह उनकी पहली सेंचुरी है। उन्होंने 60 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 9 चौके और छह छक्के उड़ाए। उन्होंने अपनी सेंचुरी सीएसके की पारी की अंतिम गेंद पर पूरी की। इनिंग्स की अंतिम गेंद पर उन्होंने छक्का लगाते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


अंतिम गेंद पर पूरा किया शतक

अंतिम गेंद पर ऋतुराज को शतक पूरा करने के लिए 5 रनों की जरूरत थी। राजस्थान की ओर से सीएसके की पारी का अंतिम ओवर मुस्तफिजुर रहमान फेंक रहे थे। जडेजा पहले ही इस ओवर में 15 रन ले चुके थे। ऐसे में उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक गायकवाड़ को दे दी। उस समय ऋतुराज 95 रनों पर बल्लेबाज कर रहे थे। सबक जेहन में यह सवाल था कि क्या वह अंतिम गेंद पर शतक पूरा करेंगे? मुस्तफिजुर ने जैसे ही पारी की अंतिम गेंद फेंकी गायकवाड़ ने उस पर जबरदस्त प्रहार कर दिया। उनका स्ट्रोक इतना दमदार था कि वह जानते थे कि गेंद बाउंड्री के बाहर ही नजर आएगी।  इसलिए उन्होंने सीमा रेखा की तरफ देखा भी नहीं और पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


189 रन बनाने के बावजूद सीएसके की हार

हालांकि 189 रन बनाने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के द्वारा दिए गए 190 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 17.3 ओवर की बल्लेबाजी में तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया। राजस्थान के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 50 रनों की ताबड़तोड़ तो पारी खेली। जबिक एविन लुइस आतिशी 27 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed