फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Chennai Super kings coach Stephen Fleming defends CSK captain said MS Dhoni not only batsman who struggled

CSK vs DC: धोनी के बचाव में उतरे सीएसके के कोच फ्लेमिंग, बोले- माही संघर्ष करने वाले अकेले बल्लेबाज नहीं

Tue, 05 Oct 2021 12:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 05 Oct 2021 12:04 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी का बचाव किया है। उनका कहना है कि दुबई की धीमी पिच पर माही संघर्ष करने वाले इकलौते बल्लेबाज नहीं हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने 27 गेंदों पर 18 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
IPL 2021 Chennai Super kings coach Stephen Fleming defends CSK captain said MS Dhoni not only batsman who struggled
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का 50वां मैच सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दुबई में हुए मैच में दिल्ली ने सीएसके पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही। वह एक बार फिर बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नजर आए। माही मैदान पर उस समय बैटिंग करने आए थे जब टीम को तेज रनों की जरूरत थी। लेकिन धोनी ने इस दौरान 27 गेंदों पर 18 रन बना पाए। वह अपनी पारी में एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके। सीएसके ने पहले बल्लेबाज पांच विकेट पर 136 रन बनाए। दिल्ली ने 2 गेंदे शेष रहते 137 रनों का लक्ष्य सात विकेट खोकर पूरा कर लिया। 

विज्ञापन

प्लेमिंग ने किया धोनी का बचाव

मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी का बचाव करते हुए कहा, धोनी इकलौते बल्लेबाज नहीं हैं जिन्हों ने दुबई के धीमे विकेट पर संघर्ष किया। उन्होंने कहा, यह स्टोक खेलने के लिए मुश्किल दिन था, 137 का टारगेट अच्छा था, इस विकेट पर लंबे शॉट लगाना मुश्किल था। दोनों टीमों ने अपनी पारी के दौरान संघर्ष किया, कभी-कभी आप बहुत ज्यादा उम्मीद कर लेते हैं, शायद हमने मैच जीतने वाले स्कोर से 10-15 रन कम बनाए थे।  

फिलहाल यही कठिनाई है कि तीन अलग-अलग आधार पर तीन मैदानों के हालात क्या हैं, इसका आकलन करने की कोशिश में इरादे की कोई कमी नहीं थी, कुछ गलतियों के बाद हमें स्थिर होना पड़ा, दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की उन्होंने स्मार्ट क्रिकेट खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी बार धोनी नहीं लगाए पाए बाउंड्री

धोनी के आईपीएल करियर में यह चौथी बार हुआ जब वह मैच के दौरान 20 या उससे ज्यादा गेंदें खेलने बावजूद बाउंड्री नहीं लगा पाए। किसी अन्य कप्तान ने एक से अधिक बार ऐसा नहीं किया है। धोनी के यह वो चार मैच हैं जिनमें उन्होंने 20 से ज्यादा गेंदें खेलीं और बाउंड्री लगाने में नाकाम रहे।

 

  • 28 रन, 30 गेंदें, विरुद्ध आरसीबी, 2009
  • 8 रन, 22 गेंदें, विरुद्ध केकेआर, 2016
  • 12 रन, 21 गेंदें, विरुद्ध मुंबई इंडियंस, 2019
  • 18 रन, 27 गेंदें, विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स, 2021 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed