दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी: कोरोना को मात देकर लौटे अक्षर पटेल, देखें VIDEO
पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडीक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। सबसे पहले केेकेआर के नीतिश राणा इससे संक्रमित हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स और भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में लगभग तीन सप्ताह बिताने के बाद अब इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम से जुड़ गए हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था।
That smile tells a story 💙
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 23, 2021
Welcome back to the field, @akshar2026 😍#YehHaiNayiDilli #IPL2021 pic.twitter.com/tWX57z0Iho
अक्षर निगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आए थे, लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था, उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था।
📹 | Smiles and hugs all around as Bapu returned to the DC camp 😁🤗
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 22, 2021
Oh, how we missed you, @akshar2026 💙
P.S. Kya challlaaaaa? 🤭#YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCAllAccess @OctaFX @ITCGrandChola pic.twitter.com/wRl1I1M5dW
दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गई।’ पटेल ने वीडियो में कहा, ‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है।’ पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडीक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था। सबसे पहले केेकेआर के नीतिश राणा इससे संक्रमित हुए थे।