फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Punjab Kings sign Nathan Ellis as Richardson, Meredith ruled out

IPL 2021: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में हैट्रिक लेने वाला यह कंगारू गेंदबाज मचाएगा धमाल, इस टीम के साथ हुआ करार

Fri, 20 Aug 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Aug 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021:  Punjab Kings sign Nathan Ellis as Richardson, Meredith ruled out
नाथन एलिस - फोटो : social media

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए एक टीम के साथ करार किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस आईपीएल के दूसरे चरण के लिए केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हैं। रिपोर्ट में पंजाब किंग्स के अधिकारी सतीश मेनन के हवाले से बताया गया है, 'हमें झाय और राइली की फिटनेस के बारे में कल तक पता नहीं था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही पता चला कि वे आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। हमने एलिस को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। हम दूसरे रिप्लेसमेंट का एलान भी एक-दो दिन में करेंगे। हम कुछ खिलाड़ियों के साथ बात कर रहे हैं।'

विज्ञापन


बता दें कि एलिस जनवरी में आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में नहीं बिक सके थे। आईपीएल का उनका अनुबंध क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी पर निर्भर करता है। हालाकं, स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि एलिस को टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के तीन रिजर्व खिलाड़ियों में चुना गया है। बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में एलिस ने हैट्रिक ली थी। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में हैट्रिक लेने वाले पहले क्रिकेटर भी बने थे। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने, उनसे पहले ब्रेट ली और एशटन एगर ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed