फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Australian contingent in Maldives to land back home on Monday

IPL 2021: सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे 38 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मालदीव में थे फंसे

Sun, 16 May 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 May 2021 05:25 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शामिल रहे 38 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव चले गए थे।

विज्ञापन
IPL 2021: Australian contingent in Maldives to land back home on Monday
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शामिल रहे 38 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी है। वे सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे। दरअसल, आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव चले गए थे क्योंकि उनकी सरकार ने भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत से 15 मई तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, सदस्य और सपोर्ट स्टाफ सोमवार को सिडनी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए हसी
उधर, चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हां, हसी व्यावसायिक उड़ान से दोहा होते हुए आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है। वह रविवार तड़के रवाना हुआ।'
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज का शुक्रवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा निगेटिव आया, जिससे उनके रविवार तड़के रवाना होने का रास्ता साफ हुआ। अब निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हसी के सोमवार को स्वदेश पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2021 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया
जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद हसी और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी को दिल्ली से एयर एंबुलेंस में चेन्नई लाया गया था।


हसी के अलावा आईपीएल 2021 से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य मालदीव में पृथकवास पर हैं और वहां से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इन सदस्यों में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और माइकल स्लेटर भी शामिल हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हसी अपने साथियों के साथ मालदीव नहीं जा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed