फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 AUCTION: Sara Tendulkar reacts after brother Arjun bags maiden IPL contract with MI

मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने को बेकरार अर्जुन तेंदुलकर, बहन सारा बोलीं- गर्व है तुमपर

Fri, 19 Feb 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 AUCTION: Sara Tendulkar reacts after brother Arjun bags maiden IPL contract with MI
अर्जुन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर - फोटो : social media

टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में अपने डेब्यू के लिए बेकरार हैं। गुरुवार को हुई आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को उनके 20 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा। 

विज्ञापन


नीलामी में चुने जाने के बाद 21 साल के अर्जुन ने उन पर भरोसा दिखाने के लिए कोचों का शुक्रिया अदा किया। अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, 'बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिए रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता।' दरअसल, अर्जुन पिछले दो-तीन सीजन से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया, जिसके लिए वह राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अर्जुन तेंदुलकर की इस उपलब्धि पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की है। सारा ने अपने स्टोरी संदेश में अर्जुन को बधाई देते हुए लिखा, इस उपलब्धि को आपसे कोई भी दूर नहीं ले जा सकता। यह आपकी है। तुमपर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed