फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots

IPL Auction 2021: खिलाड़ी 61, दांव पर 196 करोड़, आज चेन्नई में किन क्रिकेटर्स पर बरसेगा पैसा?

Thu, 18 Feb 2021 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots
IPL Auction 2021 (आईपीएल नीलामी) - फोटो : social media

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार (18 फरवरी) को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। इनमें  164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। गुरुवार को चेन्नई में होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं। कुल मिलाकर 196.6 करोड़ रुपये दांव पर लगेंगे। इन 61 स्थानों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सबसे ज्यादा 11 स्थान पर खिलाड़ियों को चुनना है। इसके लिए उनके पास 35.4 करोड़ रुपये हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास केवल तीन ही स्थान उपलब्ध हैं, जिसके लिए उनके पास 10.75 करोड़ रुपये हैं। इस बार की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज व आलराउंडर मोईन अली सरीखे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मैक्सवेल पर हो सकती है धनवर्षा

IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सवेल और उनके पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ दोनों सबसे ज्यादा बोली लगाने के वर्ग में हैं, जिसकी राशि दो करोड़ रुपये की है। आईपीएल भारत में कराया जा रहा है तो मैक्सवेल को उनके खराब रिकॉर्ड के बावजूद धीमी पिचों पर उनकी कसी हुई ऑफ ब्रेक गेंदबाजी के लिए चुना जा सकता है। एक नाम सभी के आकर्षण का केंद्र होगा और वह दुनिया के नंबर एक रैंकिंग पर काबिज इंग्लैंड के टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान हैं, उनका स्ट्राइक रेट 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में करीब 150 का है, जिससे कुछ टीम इस 33 साल के खिलाड़ी पर उनके 1.5 करोड़ के आधार मूल्य से ज्यादा की बोली लगाना पसंद करेंगी। किंग्स इलेवन पंजाब अपने पास मौजूद राशि और शीर्ष क्रम में आक्रामकता की कमी को देखते हुए उन्हें चुन सकता है। हालांकि, वह भारतीय हालात में धीमी गेंदबाजों के खिलाफ कैसा खेलते हैं, यह चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की CSK किन्हें चुनेगी?

IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर

नीलामी में एक टीम चेन्नई सुपरकिंग्स पर भी सभी की निगाहें लगी होंगी, क्योंकि पिछला सीजन (IPL 2020) उनके लिए काफी खराब रहा, जिसमें उनकी टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी टीम में युवाओं के बजाय अनुभव को अहमियत दी है। इसका उदाहरण रॉबिन उथप्पा हैं, जिन्होंने कम से कम पांच सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ट्रेडिंग विंडो के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स से पूर्ण-नकद करार (ट्रेडिंग विंडो) के तहत लिया। धोनी किस तरह के खिलाड़ी चुनते हैं, यह देखना होगा। हमेशा उन्हीं खिलाड़ियों को दबाव भरे हालात से निपटने का अनुभव होता है जो मध्यम स्तर के सीनियर खिलाड़ी होते हैं। यह मायने नहीं रखता कि क्रिकेट जगत में बतौर खिलाड़ी उसका रूतबा कैसा है। केवल एक बार ही केदार जाधव के साथ उनकी उम्मीदें सटीक नहीं बैठीं। या फिर वह थोड़े सीनियर खिलाड़ियों को पसंद करते हैं और जिन्हें मैच की जानकारी भी हो। इसलिए चेन्नई के पास छह स्थान भरने के लिए 20 करोड़ (19.90 करोड़) रुपये हैं और धोनी मध्यक्रम में खुद की, सुरेश रैना और फाफ डुप्लेसिस की मदद के लिए किसी बिग हिटर को शामिल करना चाहेंगे। 


विज्ञापन

भज्जी और केदार को कौन खरीदेगा?

IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

भारतीय खिलाड़ियों में तीन 'कैप्ड' खिलाड़ी काफी अहम हैं जो केदार जाधव, अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज उमेश यादव हैं। जहां तक भारतीय खिलाड़ियों की बात है तो नीलामी प्रक्रिया विदेशी खिलाड़ियों की तुलना में काफी अलग रही है। उदाहरण के तौर पर युवराज सिंह या जयदेव उनादकट लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद अच्छे करार में इसलिए बिक जाते हैं क्योंकि वे भारतीय खिलाड़ी हैं और उनके पास एक विशेष कौशल है। इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स को शीर्ष स्तर पर उमेश के अनुभव को देखते हुए उन्हें रखने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसी तरह केदार और हरभजन पहली बोली में भले नहीं बिके लेकिन जब फ्रेंचाइजी टीम अपनी संतुलित टीम बना लेंगी तो उनके चुनने की संभावना है। इसी तरह स्टीव स्मिथ के साथ जिनका बेस प्राइस काफी ज्यादा है और स्ट्राइक रेट शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर शानदार नहीं है, तो अगर कोई फ्रेंचाइजी उचित कप्तानी उम्मीदवार ढूंढ रही है तो ठीक, वर्ना उन्हें ज्यादा बोली लगाने वाली टीम नहीं मिलेंगी।

पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पैसे?

IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots
पंजाब किंग्स - फोटो : social media

सबसे ज्यादा राशि अनिल कुंबले की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के पास हैं। उनके पास नौ स्थान के लिए 53.20 करोड़ उपलब्ध हैं। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था, लेकिन अब इसका आयोजन भारत में होगा जिससे सभी का ध्यान बिग हिटर और धीमी गति गेंदबाजों पर लगा होगा, जिसमें मैक्सवेल और मोईन पूरी तरह से फिट बैठते हैं, हालांकि मैक्सवेल का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं है, उनका औसत 22 का है और उन्होंने 82 मैच खेलकर 1505 रन बनाए। अंतिम बार वह पंजाब के लिए खेले थे। वहीं दूसरी ओर मोईन पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

IPL 2021 Auction: IPL franchises ready to spend 196.6 Cr for buying remaining players for 61 spots
अर्जुन तेंदुलकर

इसी तरह 'अनकैप्ड' (जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) घरेलू खिलाड़ी जैसे केरल के मोहम्मद अजहरूद्दीन (जूनियर), तमिलनाडु के शाहरूख खान, ऑलराउंडर आर सोनू यादव, बड़ौदा के विष्णु सोलंकी और बंगाल के आकाश दीप कुछ अच्छी राशि में बिक सकते हैं, इनके लिए टीमों के बीच बार बार बोली लग सकती है क्योंकि उनका बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये का ही है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को 20 लाख रुपये के वर्ग में रखा गया है, जिन्होंने इस साल मुंबई की सीनियर टीम में पदार्पण किया। इस युवा खिलाड़ी ने जिस तरह से अपने प्रदर्शन से आकर्षित किया है, उन्हें भी कुछ दावेदार मिलेंगे। मुंबई इंडियंस (15.35 करोड़ रुपये) और दिल्ली कैपिटल्स (13.40 करोड़ रुपये) को क्रमश सात और आठ खिलाड़ी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed