फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: AB de Villiers first overseas player to top Rs.100cr in salaries

IPL 2021: अरबों की कमाई करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने डीविलियर्स, धोनी-कोहली के क्लब में हुए शामिल

Sat, 23 Jan 2021 04:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 23 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: AB de Villiers first overseas player to top Rs.100cr in salaries
एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से 100 करोड़ की कमाई करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी टीमों ने अपने अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर दिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है। हाल ही में हुए रिटेंशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 10 को रीलिज। 
विज्ञापन


आरसीबी ने आईपीएल 2021 के लिए एबी डीविलियर्स को भी रिटेन किया है। डीविलियर्स को आरसीबी ने साल 2018 में 11 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 से आईपीएल खेल रहे डीविलियर्स ने अब तक इस लीग से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सीजन में डीविलियर्स ने 15 मैचों में पांच अर्धशतकों के साथ 45.40 की औसत से 454 रन बनाए। वहीं, आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक कुल 169 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 40.40 की औसत से 4849 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 133* है, जो उन्होंने साल 2015 में बनाए थे। 


आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

  • रिटेन: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोश फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एडम जंपा, केन रिचर्डसन
  • रिलीज: गुरकीरत सिंह मान,  मोईन अली, पार्थिव पटेल (रिटायर्ड), पवन नेगी,  शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन, आरोन फिंच  
  • बचा पैसा: 35.9 करोड़
  • खिलाड़ी लेने हैं: 13 (4 विदेशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed