{"_id":"5dcc0d4b8ebc3e5b660940d5","slug":"ipl-2020-trent-boult-goes-to-mumbai-indians-from-delhi-capitals-rajasthan-royals-bag-ankit-rajpoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 के लिए सजने लगी खिलाड़ियों की मंडी, मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ यह तूफानी गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 के लिए सजने लगी खिलाड़ियों की मंडी, मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ यह तूफानी गेंदबाज
Thu, 14 Nov 2019 07:19 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : social media
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे जबकि घरेलू स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अंकित राजपूत राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल के बयान के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने ‘ट्रेडिंग विंडो’ के दौरान बोल्ट को मुंबई इंडियंस को सौंपने का फैसला किया जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने राजपूत को राजस्थान रॉयल्स को दिया। बोल्ट ने 2014 में आईपीएल पदार्पण किया। वह 2018 और 2019 सत्र में दिल्ली की ओर से खेले। उन्होंने 33 मैचों में 38 आईपीएल विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राजपूत 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े थे। उन्होंने 23 आईपीएल मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। राजपूत ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। वह आईपीएल में किसी मैच में पांच विकेट हासिल करने वाले ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने कभी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन