फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Sponsor: Tata Sons, Byjus, Patanjali, JIO Unaademy likely to replace VIVO, announcement today

IPL 2020: आज हो सकता है नए स्पॉन्सर का एलान, पतंजलि बाहर, टाटा दौड़ में सबसे आगे

Tue, 18 Aug 2020 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Aug 2020 01:51 PM IST
सार

यह करार 18 अगस्त से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए ही होगा यानी सिर्फ साढ़े 4 महीने के लिए ही नया प्रयोजक तलाशा जा रहा है। बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ऊंची बोली लगाने वाले को तब तक टाइटल प्रायोजन अधिकार नहीं मिल सकते जब तक मूल संस्था उसकी योजना से संतुष्ट नहीं हो।

विज्ञापन
IPL 2020 Sponsor: Tata Sons, Byjus, Patanjali, JIO Unaademy likely to replace VIVO, announcement today
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनाकाल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण यूएई में खेला जाएगा। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कई भारी बदलाव देखने को मिलेंगे। अव्वल तो यही कि लंबे समय से आईपीएल की पहचान बन चुकी चीनी कंपनी वीवो अब मुख्य प्रायोजक नहीं रही, इसलिए अब बीसीसीआई IPL के नए प्रायोजक का एलान आज कर सकती है।

विज्ञापन


पतंजलि प्रयोजक की दौड़ से बाहर
योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को आईपीएल स्पॉन्सर का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि अब बाबा ने खुद पतंजलि की दावेदारी से इनकार किया, उनका कहना है कि पतंजलि तभी स्पॉन्सरशिप के लिए आगे आएगी, जब कोई दूसरी भारतीय कंपनी इस अधिकार को नहीं पाता चाहती। रामदेव ने उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का भी खंडन किया, जिसमें पतंजलि के बोली लगाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



टाटा का दावा सबसे मजबूत
सूत्रों की माने तो टाटा पूरी गंभीरता से इस बार आईपीएल का प्रायोजक बनना चाह रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केवल वही कंपनियां आगे आए, जिनका सालाना टर्नओवर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो। हालांकि बायजूस और अनअकैडमी जैसे स्टार्टअप भी इन शर्तों को पूरा करते हैं, लेकिन टाटा संस पूरी तरह एक भारतीय ब्रांड है इसलिए उसे दौड़ का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


कितनी रकम जुटा सकता है बोर्ड
वीवो के हटने के बाद आईपीएल का प्रायोजक बनने के लिए बायजू, अमेजॉन, रिलायंस जियो, फैंटसी स्पोर्टस कंपनी ड्रीम 11 और कोका-कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं। बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते बाजार की स्थिति को देखते हुए स्पॉन्सरशिप की रकम 100 करोड़ रुपये कम की है। देखना होगा कि इन विकट हालातों में बीसीसीआई मुख्य प्रयोजन से कितनी रकम हासिल कर लेता है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि बाजार के आकलन से ज्यादा रकम जुटाने में बोर्ड कामयाब हो सकता है।

19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा UAE में IPL
भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी, उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे। टूर्नामेंट पूरी तरह से बायो-सिक्योर माहौल में होगा। सारे मैच शारजाह, अबूधाबी और दुबई में ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed