फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: SRH vs DC: Match Report: Sunrisers Hyderabad registers their first win of 13th season, defeated Delhi capitals

IPL 2020: राशिद की फिरकी में फंसी दिल्ली, हैदराबाद की तीन मैचों में पहली जीत

Wed, 30 Sep 2020 05:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: SRH vs DC: Match Report: Sunrisers Hyderabad registers their first win of 13th season, defeated Delhi capitals
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : twitter@IPL

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर तीन मैचों में पहली जीत हासिल की जबकि दिल्ली की यह तीन मैचों में पहली हार है। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए हैदराबाद ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। एक बार फिर से जहां हैदराबाद के गेंदबाजों का अनुशासन देखने को मिला वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज में लय में नजर आए.

विज्ञापन


अबू धाबी की धीमी विकेट पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी। हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज कप्तान डेविड वार्नर (45 रन) और जॉनी बेयरस्टो (53) की मदद से 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। एक समय यह स्कोर काफी नहीं लग रहा था लेकिन हैदराबाद की अनुशासित गेंदबाजी के आगे दिल्ली सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। शिखर धवन ने 34 रन, ऋषभ पंत ने 32 रन और हेतमायर ने 21 रन की पारी खेली। लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने चार ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार (2/25) का भी अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


वॉर्नर-बेयरस्टो की अहम साझेदारी: 
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले हैदराबाद को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। पावरप्ले के छह ओवरों में टीम ने 38 रन ही बटोरे थे जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। वॉर्नर ने बेयरस्टो के साथ पहले विकेट पर 77 रन की साझेदारी की। वॉर्नर ने 33 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। अमित मिश्रा की गेंद पर वह विकेट के पीछे पंत के हाथों लपके गए। हालांकि मनीष पांडे (03) भी अमित के अगले ओवर में पवेलियन लौट गए। बारह गेंदों के अंतराल में टीम ने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि एक छोर पर बेयरस्टो खड़े थे। इसके बाद आईपीएल-13 में अपना पहला मैच खेलने उतरे केन विलियम्सन (41) ने पारी को आगे बढ़ाया। जॉनी-केन के बीच तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो ने 44 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। वह 18वें ओवर में रबाडा का शिकार बने। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। विलियम्सन ने 16वें ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने 26 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम तीन ओवरों में 22 रन: 
एक समय लग रहा था कि हैदराबाद 170 के आसपास रन बना लेगी लेकिन अंतिम तीन ओवरों में 22 रन ही आए। अंत में अंपायर ने एक रन शॉर्ट भी करार दिया। आईपीएल पदार्पण करने वाले जम्मू एवं कश्मीर के अब्दुल समद ने 7 गेंदों पर 12 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed