{"_id":"5fa9250d8ebc3e9bfe29e3ed","slug":"ipl-2020-shikhar-dhawan-is-a-leader-within-the-delhi-capitals-team-says-marcus-stoinis","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: मुंबई की जीत में सबसे बड़ा रोड़ा हैं शिखर धवन, जमकर चल रहा गब्बर का बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: मुंबई की जीत में सबसे बड़ा रोड़ा हैं शिखर धवन, जमकर चल रहा गब्बर का बल्ला
Mon, 09 Nov 2020 07:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर @DelhiCapitals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर धवन के लिए आईपीएल का 13वां सीजन किसी सुखद सपने की तरह बीत रहा है। धवन के बल्ले से अबतक 603 रन ऩिकल चुके हैं, जो उनका किसी भी सीजन का सर्वाधिक योग भी है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन स्कोरर की लिस्ट में चौथे क्रम पर काबिज हो चुका यह खब्बू बल्लेबाज एक नई जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतर रहा है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की जीत के नायक रहे मार्कस स्टोइनिस ने धवन के नए रोल की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ने कहा कि वह भले ही कप्तान नहीं हैं, लेकिन एक मार्गदर्शक के रूप में उनका टीम पर काफी प्रभाव है और वह लगातार अच्छा खेल भी रहे हैं।
विज्ञापन
बल्ले से 352 रन के साथ 12 विकेट चटका चुके स्टोइनिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'शिखर अविश्वसनीय रहे हैं और कुछ शानदार शतक जड़े, उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया। वह टीम के भीतर लीडर है, उसके पास अपार ऊर्जा और क्रिकेट की समझ है।
विज्ञापन
स्टोइनिस यह कहने से भी नहीं चूके कि उनके प्रदर्शन में गब्बर की ही अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे शिखर पर गर्व है। उम्मीद है कि फाइनल में वह एक और यादगार पारी खेलेंगे।' शिखर धवन आईपीएल के एक सीजन में लगतार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।
बिग बैश लीग में पारी का आगाज करने वाले स्टोइनिस ने आईपीएल में पृथ्वी शॉ के लगातार नाकाम रहने के बाद सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'रिकी ने मुझसे इस बारे में बात की थी कि मैं पारी का आगाज कर सकता हूं। मैने उसकी तैयारी की। एक मैच में मैं तीसरे नंबर पर आया, लेकिन लक्ष्य 220 रन का था तो कामयाब नहीं रहा।'