फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: several interesting stats and records of 13th season happening in UAE

IPL 2020: 20वें ओवर में अब तक बने 189 रन तो दूसरे में आए सिर्फ 84, पढ़ें इस सीजन के ये दिलचस्प आंकड़े

Mon, 28 Sep 2020 04:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Sep 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: several interesting stats and records of 13th season happening in UAE
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Social Media

एक हफ्ते में ही आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। मुंबई और चेन्नई के बीच हुए उद्घाटन मैच को ही 20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने टीवी पर देखा जोकि एक नया रिकॉर्ड है। देश में किसी भी खेल लीग के शुुरुआती मैच को इससे पहले इतने दर्शक नहीं मिले थे। वहीं लीग के दूसरे ही मैच में सुपर ओवर का मजा भी दर्शकों को मिला। यह भी शायद आईपीएल में पहला मौका है जब दूसरा ही मैच रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचकर टाई हुआ। 

विज्ञापन


बल्लेबाजों के लिए 20वां ओवर पसंदीदा रहा है। इस ओवर में 14.54 की औसत से सर्वाधिक 189 रन बने हैं। गेंदबाजों ने दूसरे ओवर में 5.25 की औसत से सबसे कम 84 रन दिए हैं। हालांकि 16वें के अलावा 20वें ओवर में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा 11 विकेट गंवाए हैं। वहीं पहले, आठवें और 13वें ओवर में दो ही विकेट गिरे। लीग का पहला शतक पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के नाम रहा तो शनिवार तक खेले गए आठ मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर 216 रहा जो राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई के खिलाफ बनाया। यह यूएई में आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर है। चेन्नई (16) और राजस्थान (17) के मैच में 33 छक्के लगे जो लीग के एक मुकाबले में सर्वाधिक छक्कों का संयुक्त रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

सात मैचों में भारतीय मैन ऑफ द मैच : 
आठ में से सात मुकाबलों में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और भारतीय मैन ऑफ द मैच बने हैं, इनमें से पांच लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनर हैं। दो अन्य अंबाती रायडू और संजू सैमसन रहे। सिर्फ मार्कस स्टोइनिस विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं अब तक किसी गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच नहीं मिला है।

रवि बिखेर रहे चमक: 
किंग्स इलेवन पंजाब के बीस वर्षीय रवि बिश्नोई अपने पदार्पण आईपीएल में ही चमक बिखेर रहे हैं। इस लेग स्पिनर को पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा था। रवि अब दो मैचों में 13.50 की औसत से चार विकेट चटका चुके हैं। वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में छठे स्थान पर चल रहे हैं।

पडिक्कल भी दिखा रहे दम: 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीस वर्षीय देवदत्त पडिक्कल भी अपने पदार्पण आईपीएल को यादगार बनाने में जुटे हैं। केरल के इस बीस वर्षीय बल्लेबाज ने अपने पहले ही मुकाबले में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो मैचों में 28.50 की औसत से 57 रन बनाए हैं।

नहीं दिखा माही का हेलिकॉप्टर शॉट:
अनहोनी को होनी करने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा नहीं दिख रहा। पहले मुकाबले में मुंबई को हराने के बाद टीम ने अगले दोनों मैच गंवा दिए।  दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट भी अब तक नहीं दिखा। उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

126 रन लुटा चुके हैं जडेजा : 
चेन्नई के गेंदबाजों ने अब तक सर्वाधिक रन लुटाए हैं। अब तक तीन गेंदबाजों ने दो मैचों में सौ से ज्यादा रन लुटाए हैं और तीनों चेन्नई के हैं। रविंद्र जडेजा ने छह ओवरों में 63.00 की औसत से सर्वाधिक 126 रन दिए हैं और सिर्फ दो विकेट लिए हैं। पीयूष चावला (109 रन, 4 विकेट) दूसरे और दीपक चाहर (101 रन, 3 विकेट) तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed