फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Schedule will be released tomorrow says chairman Brijesh Patel

IPL 2020 schedule: आज भी नहीं आएगा शेड्यूल, अब चेयरमैन पटेल ने बताई नई तारीख

Sat, 05 Sep 2020 03:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Sep 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Schedule will be released tomorrow says chairman Brijesh Patel
आईपील 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल के बीच यूएई में होने जा रहे आईपीएल के शेड्यूल के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। क्रिकेट प्रेमी कल से ही आस लगाए बैठे थे कि उन्हें शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा कार्यक्रम मिल जाएगा, लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शेड्यूल रविवार यानी 6 सितंबर को रीलिज होगा। गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने इसकी जानकारी दी है, इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 4 सितंबर को ही टूर्नामेंट के संपूर्ण रूपरेखा के सामने आने की बात कही थी।

विज्ञापन

 



वैसे बीसीसीआई की ओर से उद्घाटन मैच और टूर्नामेंट के फाइनल की तारीख पहले ही घोषित हो चुकी है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। शाम आठ बजे की बजाय पहली बार मुकाबले साढ़े सात बजे शुरू होंगे, इससे पहले बीसीसीआई और आईपीएल गर्वनर काउंसिल ने बीते 30 अगस्त को इस आईपीएल के शेड्यूल को जारी करने का प्लान बनाया था, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के कैंप में अचानक 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीसीसीआई ने तैयार किया एक हेल्थ एप

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैमिली मेंबर्स की हेल्थ पर नजर रखने के लिए बीसीसीआई ने एक हेल्थ एप तैयार किया है। हर व्यक्ति को रोज इस हेल्थ एप में अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी देनी है। खासतौर पर अपने शरीर का तापमान बताना है। अधिकारियों ने कहा कि हेल्थ एप अच्छा है। यह एप आपको कोरोना संक्रमण के खतरे के बारे में पहले से ही अलर्ट करता है। इसकी मदद से आप खुद अपनी सेहत पर नजर रख सकते हैं। इसके लिए आपको एप में लॉग-इन करके अपने शरीर का तापमान डालना है और बाकी चीजें यह खुद ही बता देता है।

20 हजार कोरोना टेस्ट में 10 करोड़ रुपये का खर्च

कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट को लेकर बोर्ड गंभीर है। सीएसके के 13 सदस्यों की पॉजिटिव रिपोर्ट ने उसकी नींद उड़ा दी थी। बोर्ड की ओर से पूरे टूर्नामेंट में 20 हजार कोविड टेस्ट कराने का लक्ष्य रखा गया है। एकांतवास में क्रिकेटरों का पहले, तीसरे और छठे दिन टेस्ट कराया गया।  सीएसके को छोड़ सभी की रिपोर्ट निगेटिव है, लेकिन कोविड टेस्टों का सिलसिला आईपीएल के दौरान भी चलता रहेगा। इन टेस्टों पर 10 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। वहीं बोर्ड को अब टीमों के बिना एकांतवास का समय बिताए अबुधाबी, शारजाह और दुबई में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। अब टीमें इन तीनों शहरों में बिना किसी रोकटोक के आना जाना कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed