फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Schedule of League matches revealed for 13th Season RCB and SRH share their info

IPL 2020: जारी हुआ लीग मुकाबलों का शेड्यूल, RCB और SRH ने ट्वीट कर दी अपने मैचों की जानकारी

Sun, 16 Feb 2020 07:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Feb 2020 07:53 AM IST
सार

  • आईपीएल 13 के लिए कुछ टीमों ने दी लीग मैचों की जानकारी
  • 29 मार्च को मुंबई और चेन्नई के बीच होगा पहला मुकाबला
  • सिर्फ रविवार को होंगे दो मुकाबले

विज्ञापन
IPL 2020 Schedule of League matches revealed for 13th Season RCB and SRH share their info
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत की घरेलू टी-20 लीग 'इंडियन प्रीमियर लीग' के 13वें सीजन के लिए लीग मैचों की घोषणा हो गई है। साथ ही इस साल होने वाले आईपीएल में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस बार आईपीएल में वीकेंड पर सिर्फ तीन मैच ही खेले जाएंगे जिसमें शनिवार को एक और रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। इस वजह से टूर्नामेंट एक हफ्ता लंबा चलेगा। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला मैच पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा। लीग स्टेज के सभी मैच 17 मई को समाप्त हो जाएंगे। अभी सिर्फ लीग मैचों के शेड्यूल ही जारी हुए हैं जिसे कुछ फ्रैंचाइज़ी ने जारी कर दिया है। हालांकि अभी नॉकआउट मैचों के शेड्यूल नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का आखिरी लीग मुकाबला खेला जाएगा। इस बार का आईपीएल भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के 11 दिन बाद ही शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के मैच

IPL 2020 Schedule of League matches revealed for 13th Season RCB and SRH share their info
rcb

नए लोगो के साथ उतरने के लिए तैयार विराट की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट कर अपने लीग मैचों की जानकारी दी है। आरसीबी का पहला मुकाबला 31 मार्च को कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ होगा।
 


 

सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले

IPL 2020 Schedule of League matches revealed for 13th Season RCB and SRH share their info
srh

केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने लीग मैचों की जानकारी ट्वीट के जरिये दी है। हैदराबाद का पहला मुकाबले एक अप्रैल को रात आठ बजे से मुंबई इंडियंस के साथ होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed