RR vs KXIP, IPL 2020: बटलर की वापसी से मजबूत होगी RR, आज राजस्थान और पंजाब की ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
आईपीएल 2020 में आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान की टीम जहां पहला मैच जीतने के बाद जोश से भरी हुई है वहीं पंजाब की टीम के हौंसले भी बुलंद हैं। शारजाह में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही जीत के इरादे से उतरेंगी और दो अंक हासिल कर अंक तालिका में बढ़त बनाना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
जोस बटलर के टीम से जुड़ने के बाद आज राजस्थान में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम की तरफ से आज बटलर और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, रियान पराग दिख सकते हैं। गेंदबाजी में टॉम करन को आराम दिया जा सकता है और राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी को मौला मिल सकता है।
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, स्टीव स्मिथ, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, डेविड मिलर
विकेटकीपर: जोस बटलर
ऑलराउंडर: रियान पराग
गेंदबाज: राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित एकादस
आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद पंजाब में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। यहां एक बार फिर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ही पारी का आगाज करते दिख सकते है। वहीं मध्यक्रम में करुण नायर, सरफराज खान, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम को मौका मिल सकता है। इनके अलावा गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल मैदान में उतर सकते हैं।
बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, करुण नायर, सरफराज खान
विकेटकीपर: निकोलस पूरन
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम
गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉट्रेल