कोरोना महामारी के दौरान यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल 2020 के लिए ब्रिटेन की सुरक्षा कंपनी रेस्ट्रेटा जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो सिक्योर बबल) तैयार करेगी। बीसीसीआई ने रेस्ट्रेटा को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। बायो सिक्योर बबल का उद्देश्य क्रिकेट टीमों को बाहरी दुनिया से अलग रखना है, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।
ब्रिटेन की कंपनी तैयार करेगी यूएई में IPL 2020 के लिए जैव-सुरक्षित वातावरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 20 Aug 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन