{"_id":"5f692f068ebc3ef47a52d38c","slug":"ipl-2020-rcb-vs-srh-match-report-royal-challengers-bangalore-defeated-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: RCB से पार नहीं पा सके सनराइजर्स, विराट की टीम तीन साल में पहली बार जीती अपना पहला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: RCB से पार नहीं पा सके सनराइजर्स, विराट की टीम तीन साल में पहली बार जीती अपना पहला मैच
Tue, 22 Sep 2020 04:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 22 Sep 2020 04:23 AM IST
सार
03: साल बाद अपना शुरुआती आईपीएल मैच जीता बेंगलोर ने
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवदत्त पडीक्कल (56) और एबी डीविलियर्स (51) की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद युजवेंद्र चहल (3/18) और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (2/25) की गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी ने आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की।
विज्ञापन
मैच में विराट की टीम ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए लेकिन हैदराबाद अपने सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो (61) और फिर मनीष पांडे (34) की पारियों के बावजूद 19.4 ओवरों में 153 पर ही सिमट गई। विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स की टीम तीन साल में पहली बार आईपीएल में अपना शुरुआती मुकाबला जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चहल की फिरकी में फंसे सनराइजर्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम के कप्तान वार्नर (06) जल्द ही रनआउट हो गए थे, लेकिन बेयरस्टो (61) और मनीष पांडे (34) ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की। बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पहले मनीष पांडे और फिर बेयरस्टो को आउट कर हैदराबाद की गाड़ी को पटरी से उतार दिया। विजय शंकर को तो उन्होंने खाता भी नहीं खोलने दिया। युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (12) शिवम दुबे की गेंद पर बोल्ड हो गए। अभिषेक (07) के रनआउट होने से 16 गेंदों में टीम ने तीन विकेट और गंवा दिए। 18वें ओवर में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भुवनेश्वर और राशिद (06) को आउट कर दोहरा झटका दिया। अंतिम ओवर में हैदराबाद को 18 रन चाहिए थे लेकिन टीम सात रन ही बना सकी। चौथी गेंद पर स्टेन ने संदीप शर्मा को बोल्ड कर पारी समेट दी।
देवदत्त का पहले ही मैच में पचासा
बेंगलोर के बीस साल के युवा ओपनर देवदत्त पडीक्कल का यह पहला आईपीएल मैच था। उन्होंने साथी ओपनर आरोन फिंच (29) के साथ 90 रन की साझेदारी कर टीम के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म रखा। बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी बेंगलोर टीम का पहला विकेट 11वें ओवर में गिरा लेकिन उसके बाद टीम 73 रन ही जोड़ सकी जबकि दस विकेट शेष थे। डीविलियर्स को छोड़ दें तो ओपनरों देवदत्त और फिंच के बाद उतरे अन्य बल्लेबाज कोहली (14), शिवम दुबे (07) और फिलिप ने 23 गेंदों में 22 रन ही बनाए।