{"_id":"5f7b9ba98ebc3e9bbc065d51","slug":"ipl-2020-rcb-vs-dc-social-media-trending-ravichandran-ashwin-warns-other-teams-on-mankading","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मांकडिंग पर आर-पार के मूड में अश्विन, कहा- यह पहली और आखिरी चेतावनी थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब मांकडिंग पर आर-पार के मूड में अश्विन, कहा- यह पहली और आखिरी चेतावनी थी
Tue, 06 Oct 2020 03:52 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 06 Oct 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
आर अश्विन और आरोन फिंच
- फोटो : Social media
आईपीएल 2019 में मांकडिंग की वजह से विवादों में रहे रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से इसे लेकर चर्चा में हैं। यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन के 19वें मैच में अश्विन ने आरसीबी के बल्लेबाज आरोन फिंच को मांकडिंग से आउट करने का इशारा किया। लेकिन शायद कोच रिकी पोंटिंग की हिदायत की वजह से उन्होंने इसे अंजाम नहीं दिया और फिंच को जीवनदान दे दिया।
विज्ञापन
हालांकि मैच के बाद अश्विन ने मांकडिंग को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए और बाकी टीमों को चेतावनी भी दे डाली। दिल्ली की तरफ से खेल रहे इस अनुभवी स्पिन गेंदबाज ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'स्पष्ट कर दूं !! 2020 के लिए पहली और अंतिम चेतावनी। मैं इसे आधिकारिक बना रहा हूं और बाद में मुझे दोष नहीं देना।' उन्होंने अपनी इस ट्वीट में कोच रिकी पोंटिंग को भी टैग किया। साथ ही फिंच को टैग करते हुए लिखा कि हम अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
Let’s make it clear !! First and final warning for 2020. I am making it official and don’t blame me later on. @RickyPonting #runout #nonstriker @AaronFinch5 and I are good buddies btw.😂😂 #IPL2020
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) October 5, 2020
विज्ञापन
दरअसल सोमवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे और आरोन फिंच गेंदबाजी छोर पर खड़े थे। वहीं गेंद अश्विन के हाथों में थी।
अश्विन जैसे ही गेंदबाजी करने के लिए आगे बढ़े, आरोन फिंच क्रीज से काफी बाहर चले गए। लेकिन अश्विन ने गेंद नहीं फेंकी और रुककर फिंच को देखने लगे। अश्विन चाहते तो मांकडिंग नियम के तहत फिंच को आउट कर सकते थे लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन के इस कदम को देखकर हर कोई हैरान रह गया और दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग समेत सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।