फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Qualifier-2 between Sunrisers Hyderabad and Delhi capitals

IPL 2020: जो जीता वह फाइनलिस्ट, क्वालीफायर-2 में पूरी ताकत लगा देगी SRH और दिल्ली

Sun, 08 Nov 2020 06:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Nov 2020 06:01 AM IST
सार

अबुधाबी में क्वालीफायर दो भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा और टॉस सात बजे फेंका जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2020: Qualifier-2 between Sunrisers Hyderabad and Delhi capitals
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग में सही समय पर लय हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को जब टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका पलड़ा भारी होगा। इस मैच के विजाता का सामना 10 नवंबर को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले चारों मुकाबले करो या मरो के थे, लेकिन टीम ने सभी में जीत दर्ज की तो वहीं शुरूआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक पहुंचते-पहुंचते लय से भटक गई।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पहली बार तो हैदराबाद चौथी बार खेलेगी फाइनल

शुरूआती चरण में लचर प्रदर्शन करने वाली हैदराबाद की टीम की वापसी का श्रेय कप्तान डेविड वार्नर को जाता है, जिन्होंने अपने खिलाड़ियों का शानदार इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ शुरूआती नौ मैचों में सात जीत दर्ज करने वाले दिल्ली कैपिटल्स की पिछले छह मैचों में पांच हार से कप्तान श्रेयस अय्यर की योजनाओं को झटका लगा है। युवा कप्तान अय्यर टूर्नामेंट के 13वें सत्र में टीम को पहली बार फाइनल में ले जाना चाहेंगे तो वहीं वार्नर 2016 की सफलता को एक बार फिर से दोहराकर दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाना चहेंगे। वार्नर अगर अगले दो मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहे तो टूर्नामेंट में सबसे कम अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ जीत दर्ज करने का सेहरा उनके सिर बंधेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष क्रम दिल्ली की असल चिंता

शिखर धवन (15 मैचों में 525) ने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। युवा पृथ्वी शॉ (13 मैचों से 228) की कमजोरियां बेहतर तेज गेंदबाजी के खिलाफ उजागर हो गई तो वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे (7 मैचों में 111) ने अब तक केवल एक मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। टीम के कोच रिकी पोंटिंग सलामी बल्लेबाजों के खाता खोले बगैर आउट होने से परेशान हैं। टूर्नामेंट में अब तब नौ बार ऐसा हो चुका है जिसमें धवन चार, शॉ तीन और रहाणे दो बार स्कोररों को परेशान किए बिना पवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले को छोड़कर टीम के गेंदबाजों ने अब तब अच्छा प्रदर्शन किया है। कागिसो रबाडा (25 विकेट), एनरिक नॉर्ट्जे (20) और रविचंद्रन अश्विन (13) ने अधिकांश मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार SRH

सनराइजर्स की बल्लेबाजी इकाई ने पिछले कुछ मैचों में लय हासिल की है, जिसे टीम के हरफनमौला जेसन होल्डर ने भी माना। होल्डर ने कहा, 'हमने आक्रामक शुरूआत के साथ बल्लेबाजी में अच्छा किया है। जाहिर है वार्नर ने इसकी अगुवाई की जिनका ऋधिमान साहा ने अच्छा साथ दिया। जॉनी बेयरस्टो ने भी अच्छा किया और मनीष पांडेय ने लय बरकरार रखी। केन विलियमसन के रूप में टीम के पास शांत दिमाग वाला बल्लेबाज है।' चोट के कारण साहा एलिमिनेटर मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे और क्वालीफायर में भी उनके खेलने की संभावना कम है। टूर्नामेंट के छह मैचों में 13 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के इस कप्तान ने कहा, 'हमें श्रीवत्स गोस्वामी पर भरोसा है । वह काफी समय से टीम के साथ है, उसका आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।' गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास संदीप शर्मा, होल्डर, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और राशिद खान जैसे फार्म में चल रहे गेंदबाज हैं। संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं। टीम की एकमात्र कमजोर कड़ी मध्यक्रम की बल्लेबाजी है जहां प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवाओं को अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती से गुजरना होगा।

दोनों टीम इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कागिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी सॉव, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्ट्जे, डैनियल सैम्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed