फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs MI Playing 11, IPL 2020 News in Hindi: Preview and predicted XI of Royal challengers Bangalore and Mumbai Indians

RCB vs MI, IPL 2020: विराट-रोहित के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, दूसरी जीत की तलाश में दोनों टीम

Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
RCB vs MI Playing 11, IPL 2020 News in Hindi: Preview and predicted XI of Royal challengers Bangalore and Mumbai Indians
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

RCB vs MI, IPL 2020: आईपीएल में सोमवार को सर्वाधिक चार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की टक्कर होगी। टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत करने वाली आसीबी इस मैच में तेज गेंदबाजी की कमियों को दूर करना चाहेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी तो पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्रभावी जीत मिली थी। मुंबई इंडियंस ने भी अब तक दो मैच खेले हैं, जहां उद्घाटन मुकाबले में उसे सीएसके से शिकस्त मिली थी तो दूसरे मैच में केकेआर के खिलाफ विशाल जीत।

विज्ञापन

आरसीबी 

कप्तान कोहली का फॉर्म चिंता का विषय है, वह दो मैचों में बड़ी पारी (14 और एक रन) खेलने में नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शानदार अर्धशतक के साथ की, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वह ज्यादा कुछ नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच अपनी पारी को मैच जिताऊ प्रदर्शनों में बदलाना चाहेंगे तो वही दिग्गज एबी डीविलियर्स शानदार लय में दिख रहे है। टीम का निचला क्रम उतना मजबूत नहीं है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो मैचों में बाहर बैठने वाले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नही। गेंदबाजी में स्पिनर युजवेंद्र चहल प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे है तो तेज गेंदबाजी में नवदीप सैनी के अलावा सभी फेल रहे हैं। डेल स्टेन और उमेश यादव अब तक महंगे साबित हुए हैं। यादव की जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली मध्यक्रम के लिए शानदार विकल्प है, लेकिन जोश फिलिप के नियमित रूप से विकेटकीपिंग करने के कारण वह डेल स्टेन की जगह ही टीम में शामिल हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स ने पहले मैच में हार के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में रोहित का लय में आना और सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। टीम अंतिम 11 में जो एक बदलाव कर सकती है वह सौरव तिवारी की जगह इशान किशन को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में भी हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड अच्छा विकल्प है लेकिन कोच महेला जयवर्धने ने साफ कर दिया है कि लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हार्दिक से गेंदबाजी करा कर वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते है। चेन्नई के खिलाफ औसत प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह केकेआर के खिलाफ शानदार वापसी से टीम को राहत मिली है। जेम्स पैटिंसन और ट्रेट बोल्ट भी लय में है।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

आरसीबी: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, मिशेल मैक्लीनागन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed