फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Kolkata Knight riders

IPL 2020: आज शारजाह में बरसेंगे छक्के-चौके, टकराएंगे दिल्ली और KKR के बाहुबली

Sat, 03 Oct 2020 12:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 03 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Kolkata Knight riders
केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल में शनिवार से शुरू हो रहे डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होगी। शाम सात बजकर 30 मिनट से शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर होने वाले इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल और ऋषभ पंत पर निगाहें टिकी रहेंगी। आईपीएल के वर्तमान सत्र में यह पहला अवसर होगा जबकि एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे, लेकिन इनमें से शारजाह में होने वाले इस मैच में रनों का अंबार लगने की संभावना है क्योंकि यहां बांउड्री छोटी हैं।

विज्ञापन

केकेआर

यहां शुभमन गिल, आंद्रे रसेल और इयोन मोर्गन जैसे बल्लेबाज हैं। केकेआर धीरे धीरे लय में लौटता दिख रहा है। रसेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में दुबई के बड़े मैदान पर तीन छक्के जड़कर अपने आक्रामक तेवरों की झलक दिखाई थी। पिछले मैच में केकेआर के युवा तेज गेंदबाजों कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन यहां उनकी असली परीक्षा होगी जहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। सुनील नरेन पहले तीन मैचों में बल्लेबाज के रूप में नहीं चल पाए ओर उन्होंने केवल 24 रन बनाए, लेकिन केकेआर संभवत: अपने विजयी संयोजन में किसी तरह का परिर्वतन नहीं करेगा। नारायण ने हालांकि हमेशा की तरह गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ी है। टीम के पास टॉम बैंटन के रूप में रिजर्व सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन शारजाह के मैदान को देखते हुए केकेआर नारायण को ही शीर्ष क्रम में रखना चाहेगा जो मोहित शर्मा, इशांत शर्मा या अवेश खान जैसे भारतीय गेंदबाजों पर हावी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली को दो जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस खेमे में ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस और श्रेयस अय्यर मौजूद है, ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं तथा इस मैदान पर अब तक खेले गए दो मैचों लगे 62 छक्कों में इजाफा करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं वैसे में शारजाह में उनके खिलाफ रन बरस सकते हैं। ऐसे में गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस की जिम्मेदारी भी बढ़ गयी है। दिल्ली के बल्लेबाजी विभाग में शिमरोन हेटमेयर अभी तक खास जलवा नहीं दिखा पाए हैं, लेकिन जो फार्मूला केकेआर की टीम में नरेन पर लागू होता है वही फॉर्मूला वेस्टइंडीज की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पर भी लागू होता है, उन्हें हालांकि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिन गेंदबाजों का सामना करना होगा। हेटमेयर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुलदीप के सामने कुछ सफलता मिली और इन दोनों के बीच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही पिच पर दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमेयर, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नॉर्ट्जे, एलेक्स कैरी, अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिंस, इयोन मॉर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed