फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Delhi capitals

IPL 2020: शारजाह में आज दिल्ली कैपिटल्स का विजयी अभियान रोकने उतरेंगे राजस्थान रॉयल्स

Fri, 09 Oct 2020 05:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 09 Oct 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Rajasthan Royals and Delhi capitals
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश तलाशने में नाकाम रही राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीन हार के बाद अपनी कमियों को तुरंत सुधारते हुए शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। रॉयल्स की शुरुआत बहुत अच्छी रही और उन्होंने शारजाह में दोनों मैच जीते, लेकिन अबुधाबी और दुबई जैसे बड़े मैदानों पर उन्हें तीनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा। अब फिर वे शारजाह पर लौटे हैं और यहां दो मैचों में मिली जीत उनका हौसला बढाने का काम करेगी। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके पांच में से चार मैच जीते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

टीम अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं तलाश पाया है। बेन स्टोक्स के लौटने से उनकी उम्मीद बंधी है लेकिन वह 11 अक्तूबर तक पृथकवास में हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन का फॉर्म अचानक खराब हो गया है और टीम में शामिल भारतीय बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान ने अंतिम एकादश में यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के साथ अंकित राजपूत को उतारा लेकिन बात नहीं बनी। जायसवाल खाता खोले बिना दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए जबकि राजपूत ने तीन ओवर में 42 रन दिए। त्यागी ने 36 रन देकर एक विकेट लिया। राजस्थान के लिए अच्छी बात जोस बटलर की फार्म में वापसी है, जिन्होंने पिछले मैच में 44 गेंद में 70 रन बनाए। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और टॉम करन पर काफी दबाव है जबकि स्पिनर राहुल तेवतिया लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दूसरी ओर दिल्ली की टीम सबसे मजबूत टीमों में से है। कप्तान अय्यर शानदार फॉर्म में है जबकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस दो अर्धशतक जमा चुके हैं। गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने अब तक 12 विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्ट्जे ने भी जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ईशांत शर्मा की जगह आये हर्षल पटेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 34 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन पिछले मैच में 43 रन दे डाले। अमित मिश्रा की जगह फिट होकर आए आर अश्विन ने 26 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम करन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमेयर, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लमिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नार्जे, एलेक्स कैरी, आवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed