फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Delhi Capitals and Kings XI Punjab

IPL 2020: आत्मविश्वास से भरी किंग्स इलेवन पंजाब से दिल्ली कैपिटल्स को बचकर रहना होगा

Tue, 20 Oct 2020 06:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 20 Oct 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Delhi Capitals and Kings XI Punjab
- फोटो : अमर उजाला

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत से किंग्स इलेवन पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन अब तब निरंतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही इस टीम की राह आसान नहीं होगी क्योंकि मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अगले मैच में उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है। सत्र की शुरुआत में दो बेहद करीबी मैच गंवाने के बाद किंग्स इलेवन की टीम पिछले दो मैचों में वांछित नतीजे हासिल करने में कामयाब रही है।

विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए सिर्फ सात रन की दरकार थी और उसे अंतिम गेंद से काफी पहले ही मैच खत्म कर देना चाहिए था जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले डबल सुपर ओवर से पहले नियमित समय में ही लोकेश राहुल की टीम को जीत हासिल कर लेनी चाहिए थी।

डेथ ओवरों की गेंदबाजी, ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म और कमजोर मध्यक्रम टीम की चिंता का विषय है जिसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। टूर्नामेंट के शीर्ष दो स्कोरर सलामी बल्लेबाजों राहुल (525) और मयंक अग्रवाल (393) की मौजूदगी के बावजूद टीम को जीत हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है। क्रिस गेल की सफल वापसी से हालांकि सलामी बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव कम हुआ है विशेषकर राहुल अब अधिक खुलकर खेल सकते हैं। निकोलस पूरन दिखा चुके हैं कि वह क्या करने में सक्षम है लेकिन उन्होंने अब तक टीम को जीत दिलाने वाली पारी नहीं खेली है। बल्लेबाज के रूप में मैक्सवेल पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन वह उपयोगी स्पिनर साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है और शनिवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी मैच में जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा। पृथ्वी शॉ कुछ मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहने के बाद बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे जबकि शिखर धवन फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। दिल्ली की टीम नौ मैचों में सात में जीत दर्ज करने में सफल रही है। अक्षर पटेल ने गेंद के अलावा बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने रवींद्र जडेजा के मैच के अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई।

उम्दा गेंदबाजी क्रम के साथ दिल्ली की टीम ने दिखाया है कि वे कम स्कोर का बचाव करने में भी सक्षम हैं। चोटिल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रहे अजिंक्य रहाणे के पास प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक समय नहीं बचा है। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच सुपर ओवर में खिंचा था और दिल्ली से अधिक पंजाब की टीम उम्मीद कर रही होगी कि दोबारा ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन

टीम इस प्रकार हैं

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जोर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉट्रेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौतम, हार्डस विलोजेन और सिमरन सिंह बेंच।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबादा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिचाने, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी साव, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नोर्टजे , डेनियल सेम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed