फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Prediction preview and predicted xi of Kings XI Punjab and Royal Challengers Bangalore

IPL 2020: विराट की RCB के सामने सुपर ओवर के जख्मों को भुलाने उतरेंगे पंजाब के शेर

Thu, 24 Sep 2020 05:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 24 Sep 2020 05:24 AM IST
सार

अब तक दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 24 मैच खेले हैं, जहां 12-12 से मुकाबला बराबर रहा है। अब यह 25वां मैच दुबई में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस सात बजे हो जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2020: Prediction preview and predicted xi of Kings XI Punjab and Royal Challengers Bangalore
किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम गुरूवार को जब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मैच में 'शॉर्ट रन' के विवादास्पद फैसले को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरूआती मैच में स्क्वैयर लेग अंपायर ने गलती से 19वें ओवर की तीसरी गेंद में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस जॉर्डन के रन को 'शार्ट रन' करार दिया जिस फैसले का खामियाजा टीम को करीबी मुकाबले में हार से भुगतना पड़ा। पंजाब की टीम ने इस फैसले के लिये मैच रैफरी के खिलाफ अपील दायर की।

विज्ञापन



विज्ञापन


कप्तान लोकेश राहुल एंड कंपनी इस घटना को भुलाकर अपना ध्यान आगे के मुकाबलों पर लगाना चाहेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना अभियान 10 रन की जीत से शुरू किया और उम्मीदें जगाई कि इस सत्र में शायद चीजें उनके लिए सही रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RCB लग रही पहले से मजबूत

IPL 2020: Prediction preview and predicted xi of Kings XI Punjab and Royal Challengers Bangalore
रॉयल चैजेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

देवदत्त पडीक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपना आईपीएल करियर शुरू किया और फिर सभी की निगाहें उन पर लगी होंगी जबकि एबी डीविलियर्स भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाने के बाद उसी लय को जारी रखना चाहेंगे। सोमवार की रात को कोहली और आरोन फिंच दोनों अच्छी फॉर्म में थे और वे क्रीज पर और समय बिताने के लिए बेताब होंगे। आरसीबी की गेंदबाजी के लिए हमेशा की तरह युजवेंद्र चहल अहम होंगे। सोमवार को मिली जीत में यह लेग स्पिनर काफी अहम रहा था। अब तक फिट न हो सके दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर अगले मैच में भी नहीं खेलेंगे।

उमेश यादव का आईपीएल में रन लुटाना जारी रहा था ओर पहले मैच में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। यह देखना होगा कि टीम इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को मध्यक्रम में किस तरह से फिट कर पाती है। फिलिप को विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शुरूआत करने के लिए चुना गया है तो अली अंतिम एकादश में सिर्फ डेल स्टेन की जगह ही आ सकते हैं।

KXIP भी आत्मविश्वास से भरी

IPL 2020: Prediction preview and predicted xi of Kings XI Punjab and Royal Challengers Bangalore
kxip

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मंयक अग्रवाल अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन निराश थे कि वह अपनी टीम को जीत के लिए जरूरी महज एक रन नहीं दिला सके। राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन के भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है क्योंकि इन सभी में किसी भी विपक्षी टीम से मैच छीनने की काबिलियत है। बिग हिटर क्रिस गेल वापसी कर सकते हैं और बल्लेबाजी ऑलराउंडर जिमी नीशाम को भी मौका दिया जा सकता है। पंजाब की गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद शमी ने टीम के शुरूआती मुकाबले में अपनी उपयोगिता साबित की थी। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रभावित किया था और वे मैच में और आत्मविश्वास से भरे होंगे।

दोनों टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉट्रेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशम, निकोलस पानन (विकेटकीपर), इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विलजोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed