फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Predicted XI, preview and stats of Sunrisers Hyderabad vs KKR match

IPL 2020: हर हाल में जीतना चाहेंगी KKR और SRH, दोनों के लिए बेहद जरूरी दो अंक

Sun, 18 Oct 2020 05:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 18 Oct 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Predicted XI, preview and stats of Sunrisers Hyderabad vs KKR match
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की कप्तानी संभालने के बाद पहले मैच में ही करारी हार का सामना करने वाले इयोन मॉर्गन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगे। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को मैच से पहले कप्तानी अपने उप कप्तान मॉर्गन को सौंप दी थी। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान की नई भूमिका में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम को मुंबई से आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स

टीम ने अब तक चार मैचों में जीत दर्ज की है, लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार भी मिली है। वह अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बाद चौथे स्थान पर है, लेकिन अगर दो बार का चैंपियन केकेआर प्लेऑफ में जगह बनाना चाहता है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी के खिलाफ 194 रन के लक्ष्य के सामने केकेआर के बल्लेबाज 20 ओवरों में 112 रन ही बना पाए। मुंबई के खिलाफ तो आठ ओवर में उसका स्कोर चार विकेट पर 42 रन हो गया था, उसकी आधी टीम 11वें ओवर में 61 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद मॉर्गन (नाबाद 39) और तेज गेंदबाज पैट कमिंस (नाबाद 53) के बीच छठे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी से टीम पांच विकेट पर 148 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। शीर्ष क्रम में शुभमन गिल अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं जबकि राहुल त्रिपाठी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 81 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद 20 रन की संख्या के पार नहीं पहुंच पा रहे है। नितीश राणा नहीं चल पा रहे हैं जबकि कार्तिक के बल्लेबाजी क्रम को लेकर लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। आंद्रे रसेल और मॉर्गन भी अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाये हैं। केकेआर के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई के खिलाफ कम अंतर वाली जीत के दौरान अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन आरसीबी और मुंबई के खिलाफ उन्होंने आसान रन लुटाए। स्पिनर सुनील नरेन का गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किए जाने के बाद भी उनकी गेंदबाजी कमजोर पड़ी है। वह पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

आठ मैचों में केवल तीन मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। तेज गेंदबाजी के अगुआ भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर मिचेल मार्श के चोटिल होकर बाहर हो जाने से सनराइजर्स इसी उहापोह में बना रहा कि वह बल्लेबाजी को मजबूत करे या गेंदबाजी को। टीम अपनी बल्लेबाजी विशेषकर शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों जॉनी बेयरस्टो, कप्तान डेविड वार्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन पर बहुत अधिक निर्भर है। सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय राशिद खान की फार्म में है। अफगानिस्तान के इस लेग स्पिनर ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पिछले दो मैचों में वह बेअसर रहे हैं। राहुल तेवतिया, अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन ने उन पर छक्के जड़े थे। सनराइजर्स की गेंदबाजी जबकि कमजोर है तब वार्नर को अपने इस स्टार लेग स्पिनर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), इयोन मॉर्गन, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नारायण, निखिल नाइक, टॉम बैंटन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed