IPL 2020: उद्घाटन मुकाबले में ऐसी है मुंबई-इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड की भिड़ंत को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा के सबसे सफल क्लब हैं। ठीक उसी तरह आज क्रिकेट का एल क्लासिको खेला जा रहा है। तीन बार के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर सर्वाधिक चार बार के विजेता मुंबई इंडियंस को बल्ला थमाया है। यानी सीएसके ने गेंदबाजी का फैसला लिया है।
चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन
सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपरकिंग्स नए संतुलन के साथ उतर रही है। अनुभवी कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोटिल हैं, ऐसे में ऑलराउंडर के रूप में इमरान ताहिर पर सैम करन को वरीयता दी गई है। पारी की शुरुआत मुरली विजय करेंगे।
मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
दूसरी ओर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज और मुंबई इंडियंस की जान लसिथ मलिंगा भी इस संस्करण में नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में मुंबई की पलटन भी बदली-बदली सी नजर आ रही है। नाथन कोल्टर नाइल फिट नहीं हैं इसलिए जेम्स पैंटिसन ने प्लेइंग इलेवन में एंट्री मारी है।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैंटिसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह