{"_id":"5dc178ac8ebc3e5b274322c8","slug":"ipl-2020-players-auction-on-december-19-in-kolkata","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: दिसंबर में इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानें किस टीम के पास बची कितनी रकम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: दिसंबर में इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानें किस टीम के पास बची कितनी रकम
Wed, 06 Nov 2019 10:05 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
IPL
- फोटो : TWITTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को एक बैठक में यह फैसला लिया।हर साल अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में हो रही है। हालांकि ये शहर शाहरूख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है।
विज्ञापन
आईपीएल संचालन परिषद के एक सदस्य ने बैठक के बाद कहा, 'आईपीएल की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी। पहले यह बेंगलुरु में होती थी।' हर फ्रेंचाइजी को 2019 सत्र में 82 करोड़ रूपये आवंटित किए गए थे जो 2020 सत्र में बढकर प्रति टीम 85 करोड़ रुपये हो गए हैं। इसके अतिरिक्त तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त हर टीम के पास होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स के पास 7.7 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 7.15 करोड़ और केकेआर के पास 6.05 करोड़ रुपये का बैलेंस है ।
आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले टीमों के पास शेष राशि :
चेन्नई सुपर किंग्स : 3.2 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स : 7.7 करोड़ रुपये
किंग्स इलेवन पंजाब : 3.7 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स : 6.05 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस : 3.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स : 7.15 करोड़ रुपये
रायल चैलेंजर्स बेंगलोर : 1.80 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद : 5.30 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स : 7.7 करोड़ रुपये
किंग्स इलेवन पंजाब : 3.7 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स : 6.05 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस : 3.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स : 7.15 करोड़ रुपये
रायल चैलेंजर्स बेंगलोर : 1.80 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद : 5.30 करोड़ रुपये