IPL 2020 के उद्घाटन मैच ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ। कोरोना काल के दौरान शुरू हुआ इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दावा किया गया है कि 19 सितंबर को हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले को रिकॉर्ड 20 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
उद्घाटन मैच क्रिकेट के एल-क्लासिको कहलाए जाने वाले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी टि्वटर पर दी। शाह ने BARC इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल, इंडिया) की रेटिंग का हवाला दिया।
Opening match of #Dream11IPL sets a new record!
विज्ञापन विज्ञापन
As per BARC, an unprecedented 20crore people tuned in to watch the match. Highest ever opening day viewership for any sporting league in any country- no league has ever opened as big as this. @IPL @SGanguly99 @UShanx @DisneyPlusHS — Jay Shah (@JayShah) September 22, 2020
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंगलवार को अपने ट्वीट किया, 'ड्रीम11 आईपीएल के ओपनिंग मैच ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। BARC के अनुसार, मैच देखने के लिए 20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने ट्यूनइन किया। देश में किसी भी खेल लीग के उद्घाटन मैच का यह सबसे बड़ा आकड़ा है- किसी भी लीग को उसके पहले मैच में अभी इतनी बड़ी संख्या में दर्शक नहीं मिले हैं।'
Thank you, India 🇮🇳 and 🌏🌎🌏. It's been a dream start to #Dream11IPL. We've recorded highest ever TV & DIGITAL viewership in IPL history
— IndianPremierLeague (@IPL) September 22, 2020
200 million viewership - #MIvCSK@ChennaiIPL @DelhiCapitals @lionsdenkxip @KKRiders @mipaltan @rajasthanroyals @RCBTweets @SunRisers
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने सर्वाधिक चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी।