फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: New Zealand Cricket denies offering to host present season

IPL की मेजबानी की पेशकश से पलटा न्यूजीलैंड, कहा- कभी दिलचस्पी ही नहीं दिखाई

Thu, 09 Jul 2020 12:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: New Zealand Cricket denies offering to host present season
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है और इस तरह की रिपोर्टों को केवल ‘अटकलबाजी’ करार दिया। एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पुष्टि की कि क्रिकेट बोर्ड ने कभी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

विज्ञापन


आईपीएल का आयोजन मार्च में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बूक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, 'यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी है। हमने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की और ना ही हमारे पास किसी ने ऐसा प्रस्ताव रखा।'
विज्ञापन


भारतीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि अगर महामारी के कारण आईपीएल विदेशों में आयोजित किया जाता है तो संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड भी इसकी मेजबानी की दौड़ में शामिल हो गया है। इसके बाद ही बूक ने यह बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के स्थान पर सितंबर से नवंबर के शुरू तक आईपीएल के आयोजन करने की योजना बना रहा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टी-20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है।


अगर आईपीएल का आयोजन देश से बाहर होता है तो यह दूसरा अवसर होगा जबकि यह पूरा टूर्नामेंट विदेशों में आयोजित किया जाएगा। भारत में आम चुनावों के कारण 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed