RCB vs MI, IPL 2020: रोहित और विराट होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती है मुंबई और बैंगलोर की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RCB vs MI Playing 11, IPL 2020: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। रोहित की अगुवाई वाली मुंबई जहां जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी वहीं विराट की कप्तानी में बैंगलोर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दुबई में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI
आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का खेलना तय है। इनके अलावा पार्थिव पटेल, मोईन अली, शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। वहीं गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल को मैदान में उतारा जा सकता है।
बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स
विकेटकीपर: पार्थिव पटेल
ऑलराउंडर: मोईन अली, शिवम दुबे
गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस की संभावित एकादस
रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक एक बार फिर से मुंबई की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी का जिम्मा संभालते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या का खेलना तय है। इसके अलावा गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और जेम्स पैटिंसन फिर से मैदान मर उतर सकते हैं।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव
विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
ऑलराउंडर: कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या
गेंदबाजी: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और जेम्स पैटिंसन