फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Match prediction preview and predicted XI of Rajasthan Royals vs Royal challengers Bangalore

IPL 2020: आज से शुरू हो रहे सुपर हेडर के मुकाबले, राजस्थान रॉयल्स और RCB की टक्कर

Sat, 03 Oct 2020 12:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 03 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Match prediction preview and predicted XI of Rajasthan Royals vs Royal challengers Bangalore
आरसीबी बनाम राजस्थान - फोटो : पीटीआई

कोरोना के साए में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में केवल 10 दिन ही दो-दो मुकाबलें होंगे, जिसकी शुरुआत कल राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच शनिवार को होने वाले पहले मैच से होगी। पहली बार दिन के उजाले में खेले जाने वाले मैच में ओस नहीं बल्कि खिलाड़ी यूएई की गर्मी और उमस से निपटेंगे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

अपने पहले दो मैच शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर खेल थे जहां उसने धमाकेदार जीत दर्ज की, लेकिन दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बदली परिस्थितियों से उसके खिलाड़ी सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और उसे हार का सामना करना पड़ा। अबुधाबी का मैदान भी बड़ा है और रॉयल्स दुबई के अनुभव का यहां फायदा उठाना चाहेगा। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शारजाह में अपने तीखे तेवर दिखाये थे लेकिन केकेआर के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य भी उसके लिये पहाड़ जैसा बन गया था, उसने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अपना सही संयोजन बना लिया है और ऐसे में वह तेज गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को अंतिम एकादश में रख सकता है। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम में लेने की मांग उठ रही है लेकिन जोस बटलर के शीर्ष क्रम में खेलने से उन्हें मध्यक्रम में ही मौका मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी

विराट सेना का भी इस मैदान पर यह पहला मैच होगा। आरसीबी ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे अपने क्षेत्ररक्षण और डैथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। नवदीप सैनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में कसी गेंदबाजी की, जिससे उनकी टीम दो अंक जुटाने में सफल रही, लेकिन मैच में आरसीबी ने अंतिम चार ओवर में 79 रन लुटाए थे जो विराट कोहली की टीम के लिए चिंता का विषय है। आरसीबी ने पिछले मैच में इसुरू उडाना, एडम जंपा और गुरकीरत मान को टीम में रखा था और उनके अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है। वॉशिंगटन सुंदर से गेंदबाजी का आगाज कराने का दांव पिछले मैच में चल गया था। उन्होंने चार ओवर में केवल 12 रन देकर एक विकेट लिया था जबकि मैच 400 से अधिक रन बने थे। एबी डिविलियर्स की शानदार फार्म टीम से टीम खुश होगी जबकि शिवम दुबे ने भी पिछले मैच में लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था। कोहली भी बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे। वह अभी तक तीन मैचों में केवल 18 रन बना पाये हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जंपा।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रेयान पराग, यशस्वी जायसवाल अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम करन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed