फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 kxip vs mi match preview of Kings XI Punjab vs Mumbai Indians

IPL 2020: पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और KXIP

Thu, 01 Oct 2020 05:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Oct 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 kxip vs mi match preview of Kings XI Punjab vs Mumbai Indians
मुंबई बनाम पंजाब - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल के 13वें सीजन का 13वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी और लय हासिल करने की कोशिश करेंगी। किंग्स इलेवन ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को खेले गए मैच में 224 रन का लक्ष्य दिया लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया जो टीम के लिए गहरा झटका है।  

विज्ञापन


दूसरी तरफ मुंबई ने कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन आखिर में सुपर ओवर में उसे दो अंक गंवाने पड़े। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गंवाया था लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर उसने शानदार वापसी की थी। आरसीबी के खिलाफ हालांकि छोटी-छोटी गलतियां उसे भारी पड़ गई थी।
विज्ञापन


लगभग यही स्थिति किंग्स इलेवन की भी है जिसने दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच गंवाने के बाद आरसीबी के खिलाफ अपना खाता खोला लेकिन रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। किंग्स इलेवन ने भी कुछ गलतियां की जिन्हें वह दोहराने से बचना चाहेगा। उसने जब विरोधी टीम पर नकेल कसनी थी तब वह ऐसा करने में नाकाम रहा। अपने दो मैचों में वह बेहतर स्थिति में था लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे। शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में राहुल तेवतिया के पांच छक्के इसका सबूत है। यहां तक कि बेहतरीन फार्म में चल रहे मोहम्मद शमी ने भी चार ओवर में 53 रन लुटाए और तीन विकेट लिए। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाया। कप्तान केएल राहुल ने हालांकि बेहद सकारात्मक रवैया अपनाए रखा और अपने गेंदबाजों का उत्साह बढ़ाया। वह अपने गेंदबाजों से अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। 

पंजाब ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया

IPL 2020 kxip vs mi match preview of Kings XI Punjab vs Mumbai Indians
गेल

किंग्स इलेवन ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों को सस्ते में आउट करना होगा। राहुल और अग्रवाल दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाए हैं। रॉयल्स के खिलाफ तो उन्होंने पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। 

मुंबई का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आता है। उसके पास शीर्ष क्रम में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं जिसके बाद पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाज जिम्मेदारी संभालते हैं। 

मुंबई के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फार्म चिंता का विषय बनी हुई है। अभी तक खेले गए मैचों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा। बुमराह ने तीन मैचों में तीन विकेट लिये हैं और वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं।  मुंबई की टीम इस मैदान पर पहले मैच खेल चुकी है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उसने अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले थे। 

टीमें इस प्रकार हैं : 

IPL 2020 kxip vs mi match preview of Kings XI Punjab vs Mumbai Indians
पंजाब बनाम मुंबई - फोटो : social media

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलानेगेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed