खरबपति बिजनेसमैन के बेटे ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, IPL में नहीं मिला था कोई खरीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2020 के लिए 62 खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। गुरुवार को कोलकाता में हुई पूरी प्रक्रिया के तहत कई खिलाड़ी करोड़पति बने तो कई लखपति और कईयों को कोई खरीददार नहीं मिला। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं 22 वर्षीय आर्यमान बिड़ला जो पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। हालांकि उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे और आदित्य बिड़ला समूह के वारिस आर्यमान को पैसे की कोई कमी नहीं है और वो बस अपने शौक के लिए खेलते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य कारणों से लिया ब्रेक
मध्य प्रदेश के युवा ऑलराउंडर आर्यमान ने आईपीएल नीलामी के दो दिन बाद ही एक बड़ा एलान करते हुए क्रिकेट से दूरी बनाने की बात कही है। उन्होंने 'गंभीर चिंता' से निपटने के लिए क्रिकेट से एक विस्तारित ब्रेक लेने का फैसला किया है।
22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज देश के चर्चित बिड़ला परिवार से आते हैं और उनके पिता, कुमार मंगलम बिड़ला, देश के प्रमुख व्यवसायिक टाइकून में से एक हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह कड़ी मेहनत, समर्पण और साहस भरा सफर रहा जो मैं यहां तक पहुंचा। खेल से जुड़ी चिंताओं से निपटना अब थोड़ा मुश्किल हो रहा है।’
— Aryaman Birla (@AryamanBirla) December 20, 2019
देश के प्रमुख व्यवसायियों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान ने कहा कि उन्होंने अब तक खेलने की कोशिश की लेकिन अब मानसिक स्वास्थ्य का मसला अहम हो गया है। मध्यप्रदेश के लिए जूनियर वर्ग में खेलने वाले बिड़ला 2017 में रणजी सीनियर टीम से जुड़े। उन्होंने नौ प्रथम श्रेणी मैच और चार लिस्ट ए मैच खेले।
उन्होंने सीके नायुडू ट्रॉफी में तीन शतक समेत 602 रन बनाए। वह 2018 से 2020 तक दो सत्र में रॉयल्स का हिस्सा रहे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल सके। उन्होंने नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, निक मेडिनसन और विल पुकोवस्की ने भी मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लिया था।