फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Kumar mangalam son Aryaman Birla takes break from cricket due to severe anxiety

खरबपति बिजनेसमैन के बेटे ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, IPL में नहीं मिला था कोई खरीदार

Sat, 21 Dec 2019 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 21 Dec 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Kumar mangalam son Aryaman Birla takes break from cricket due to severe anxiety
आर्यमान बिड़ला - फोटो : ट्विटर

आईपीएल 2020 के लिए 62 खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है।  गुरुवार को कोलकाता में हुई पूरी प्रक्रिया के तहत कई खिलाड़ी करोड़पति बने तो कई लखपति और कईयों को कोई खरीददार नहीं मिला। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं 22 वर्षीय आर्यमान बिड़ला जो पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। हालांकि उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे और आदित्य बिड़ला समूह के वारिस आर्यमान को पैसे की कोई कमी नहीं है और वो बस अपने शौक के लिए खेलते हैं। 

विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य कारणों से लिया ब्रेक

IPL 2020 Kumar mangalam son Aryaman Birla takes break from cricket due to severe anxiety
आर्यमन बिड़ला

मध्य प्रदेश के युवा ऑलराउंडर आर्यमान ने आईपीएल नीलामी के दो दिन बाद ही एक बड़ा एलान करते हुए क्रिकेट से दूरी बनाने की बात कही है। उन्होंने 'गंभीर चिंता' से निपटने के लिए क्रिकेट से एक विस्तारित ब्रेक लेने का फैसला किया है। 

22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज देश के चर्चित बिड़ला परिवार से आते हैं और उनके पिता, कुमार मंगलम बिड़ला, देश के प्रमुख व्यवसायिक टाइकून में से एक हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह कड़ी मेहनत, समर्पण और साहस भरा सफर रहा जो मैं यहां तक पहुंचा। खेल से जुड़ी चिंताओं से निपटना अब थोड़ा मुश्किल हो रहा है।’
 



देश के प्रमुख व्यवसायियों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान ने कहा कि उन्होंने अब तक खेलने की कोशिश की लेकिन अब मानसिक स्वास्थ्य का मसला अहम हो गया है। मध्यप्रदेश के लिए जूनियर वर्ग में खेलने वाले बिड़ला 2017 में रणजी सीनियर टीम से जुड़े। उन्होंने नौ प्रथम श्रेणी मैच और चार लिस्ट ए मैच खेले।

उन्होंने सीके नायुडू ट्रॉफी में तीन शतक समेत 602 रन बनाए। वह 2018 से 2020 तक दो सत्र में रॉयल्स का हिस्सा रहे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल सके। उन्होंने नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, निक मेडिनसन और विल पुकोवस्की ने भी मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed