फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KKRs Tom Banton is Looking forward to playing alongside Russell, Cummins, Gurney ruled out with shoulder injury

IPL 2020: रसेल के साथ खेलने को उत्साहित हैं बंटन और दूसरी खबर केकेआर को परेशान कर देगी

Fri, 28 Aug 2020 09:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Aug 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: KKRs Tom Banton is Looking forward to playing alongside Russell, Cummins, Gurney ruled out with shoulder injury

 

विज्ञापन

इंग्लैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज टॉम बेंटन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के अपने साथी खिलाड़ी हरफनमौला आंद्रे रसेल से काफी कुछ सीखने को लालायित हैं । बेंटन ने पिछले साल टी-20 ब्लास्ट में समरसेट के लिए 13 मैचों में 549 रन बनाए थे, उन्हें केकेआर ने एक करोड़ रूपये में खरीदा है।

रसेल ने केकेआर डॉट इन से कहा, ‘मैं आंद्रे रसेल और पैट कमिंस के साथ खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैंने रसेल को पिछले साल देखा जो बेहतरीन खेला, उससे सीखना काफी रोचक होगा।’ रसेल ने आईपीएल 2019 में 13 पारियों में 510 रन बनाए और 11 विकेट लिए थे।

विज्ञापन


बेंटन ने कहा, 'मैं हमेशा से आईपीएल में खेलना चाहता हूं  हर साल मैं आईपीएल देखता हूं और पहले ही मैच से टीवी के सामने बैठ जाता हूं। दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक बुरी खबर भी है। पेसर हैरी गर्नी अपना कंधा चोटिल कर पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल केेकेआर के लिए डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के पेसर गर्नी का अगले महीने कंधे का ऑपरेशन होगा। दो बार की इस चैंपियन टीम के लिए आठ मैच में सात विकेट चटका चुके हैरी के रिप्लेसमेंट के रूप में अबतक किसी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आय़ा है। गर्नी ने इंग्लैंड के लिए 10 वन-डे और छह टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 11 और तीन विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed