फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 kkr vs rr playing xi of Rajasthan Royals and Kolkata Knight Riders

IPL 2020: इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी है कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स

Wed, 30 Sep 2020 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 kkr vs rr playing xi of Rajasthan Royals and Kolkata Knight Riders
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2020 के 12वें मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर बनाए रखना है तो उसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।
विज्ञापन



रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया। पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल किया। बता दें कि दोनों ही टीमें इस स्टेडियम में सत्र में पहली बार खेल रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है दोनों टीमेंः-

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

लगातार दो मैच जीतकर शीर्ष पर कायम राजस्थान की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक बार फिर से जोस बटलर और स्टीव स्मिथ ओपनिंग करते दिखेंगे। 

जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत,  जयदेव उनादकट

कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग XI

अगर राजस्थान रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पिछला मैच जीतकर लय में लौटी कोलकाता की टीम प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। 

शुभमन गिल, सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा,  इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव,  वरुण चक्रवर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed