{"_id":"5e7ca2f98ebc3e6fea5a4f0a","slug":"ipl-2020-joe-butler-still-remembers-mankading-incident-with-r-ashwin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक मांकडिंग नहीं भूल पाए बटलर, रवि अश्विन को बनाना चाहते हैं अपनी क्वारंटीन पार्टनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब तक मांकडिंग नहीं भूल पाए बटलर, रवि अश्विन को बनाना चाहते हैं अपनी क्वारंटीन पार्टनर
Thu, 26 Mar 2020 06:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Dhaka Tribune
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल पूरा नहीं हो सकता, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कम से कम छोटा टूर्नामेंट हो जाए। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने स्काय स्पोटर्स से कहा, ‘अभी कोई समाचार नहीं है। शुरूआत में इसे स्थगित किया गया था। हालात तुरंत बदलने वाले नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल हो सकेगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह विश्व क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उम्मीद करते हैं कि छोटे रूप में ही सही, इसका आयोजन हो सकेगा।’
विज्ञापन
यह पूछने पर कि अलग रहने पर वह किसे साथ में रखना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘रवि अश्विन। मांकड़िंग को एक साल हो गया, लेकिन अभी भी इसके बारे में मुझे ट्वीट आते रहते हैं। इनमें कहा जाता है ‘सुरक्षित रहो, बाहर मत निकलो’ और वही तस्वीर डाली जाती है।’
विज्ञापन
अश्विन ने बुधवार को आईपीएल 2019 के ‘मांकडिंग प्रकरण’ की तस्वीर डालकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान घरों के भीतर रहने को कहा था।