IPL 2020 से पहले होने वाले ऑल स्टार मैच पर फिरा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण से पहले खेले जाने वाले ऑल स्टार मैच पर पानी फिर गया है। अब यह मैच लगभग रद्द हो चुका है।
यह मैच आईपीएल 2020 के शुरुआती मुकाबले से तीन दिन पहले होने वाला था, लेकिन इस मैच को टूर्नामेंट के अंत में स्थगित कर दिया गया है। इस बात की पुष्टी आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने की।
इसका मतलब यही हुआ कि अब ऑल स्टार मैच का आयोजन आईपीएल 2020 के फाइनल के बाद किया जाएगा। पिछले महीने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की हुई अहम बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऑल स्टार मैच की घोषणा की थी।
वहीं, इस मामले में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि हम इस मैच को रद्द नहीं बल्कि इसे सिर्फ स्थगित किया गया है।
पटेल ने कहा, 'हम देखना चाहते हैं कि खिलाड़ी आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं और उसी के आधार पर इस मैच के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यही वजह है कि आईपीएल फाइनल के बाद ही इस मैच का आयोजन होगा।'
मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक ये मैच 29 मार्च को होना था। चूंकि एशिया और विश्व इलेवन के बीच होने वाला मैच 25 या 26 मार्च को मोटेरा के नए सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित होना है, ऐसे में इस मैच को मुंबई में आयोजित करने की चर्चा की जा रही थी लेकिन अब बोर्ड इस मैच का आयोजन नहीं करेगा।
बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मुकाबला 29 मार्च को गत विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।