फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Hardik Pandya becomes first cricketers to support black lives matters in IPL

21 गेंदों में 60 रन पीटने के बाद रविवार रात घुटने के बल क्यों बैठ गए हार्दिक पांड्या?

Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Hardik Pandya becomes first cricketers to support black lives matters in IPL
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर @mipaltan

रविवार को भले ही भले ही बेन स्टोक्स और संजू सैसमन ने अपनी बेहतरीन पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत दिलाई, लेकिन मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी मैच में समां बांध दिया था। इस ऑलराउंडर ने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आज पूरी दुनिया बात कर रही है।

विज्ञापन


अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 45वें मैच की पहली पारी के 19वें ओवर में जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की। एक घुटने के बल पर बैठकर अपना दायां हाथ उठा दिया। ऐसा कर उन्होंने नस्लवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या 'ब्लैक लाइव्स मैटर' यानि बीएलएम (अश्वेतों की जिंदगी मायने रखती है) का समर्थन करने वाले आईपीएल के पहले खिलाड़ी बन गए। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और मुंबई के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी अपने दाएं हाथ की मुट्ठी भींचकर उनका समर्थन किया।

पांड्या ने मैच के बाद अपनी तस्वीर भी ट्वीट की और उसका कैप्शन दिया 'ब्लैक लाइव्स मैटर'। SRH की तरफ से खेल रहे वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर ने आईपीएल की किसी भी टीम के इस अभियान के प्रति समर्थन नहीं दिखाने पर पिछले सप्ताह निराशा व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed