{"_id":"5fb7b1cb8ebc3e9be55bc4e8","slug":"ipl-2020-got-plenty-of-viewers-tv-viewership-reached-31-57-million-average-impressions-claimed-by-official-broadcaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2020 को मिला दर्शकों का भरपूर साथ, इस मामले में बना रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2020 को मिला दर्शकों का भरपूर साथ, इस मामले में बना रिकॉर्ड
Fri, 20 Nov 2020 05:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Nov 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर @ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने तमाम दिक्कतों और पाबंदियों के बीच देश के बाहर यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन सफलतापूर्वक किया। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार के आईपीएल का आयोजन दर्शकों की गैरमौजूदगी में खाली स्टेडियम में किया गया। बायो बबल और क्वारंटीन के जद्दोजहद के बीच हुए इस टूर्नामेंट को दर्शकों का भी भरपूर समर्थन मिला। इसका अंदाजा आईपीएल की आधिकारिक प्रसारक स्टार इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों को देखने के बाद लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
स्टार इंडिया ने दावा किया है कि इस बार की टी-20 लीग में 31.57 मिलियन औसत इम्प्रेशन के साथ टीवी दर्शकों की संख्या में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के अनुसार डाटा पांच क्षेत्रीय भाषाओं में कवरेज से प्राप्त किया गया है. इसमें हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ ने दर्शकों की संख्या बढ़ाने में बहुत मदद की है। चैनल के अनुसार, हाल ही में समाप्त हुए टूर्नामेंट में महिलाओं दर्शकों में क्रमश: 24 प्रतिशत और बच्चों में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से आईपीएल का आयोजन तय समय पर नहीं हो पाया था, लेकिन बाद में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने के बाद इसे देश से बाहर यूएई में करवाने का फैसला लिया गया। इस दौरान मैदानों के साथ-साथ प्रायोजक भी बदल गए थे।
विज्ञापन
डेढ़ महीने तक चले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान कई उपलब्धियां बनी और रिकॉर्ड टूटे। वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।