फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Five months later, Virat Kohli tried to bat in net, Rohit and Bumrah also tried

IPL 2020: पांच महीने बाद कोहली ने थामा बल्ला, रोहित और बुमराह ने भी आजमाए हाथ

Sun, 30 Aug 2020 12:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Five months later, Virat Kohli tried to bat in net, Rohit and Bumrah also tried
यूएई में नेट प्रैक्टिस करते विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

कोरोना संकट के बीच भारतीय क्रिकेटर लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान में उतर गए हैं। खिलाड़ी कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाली आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ पहली बार नेट अभ्यास के लिए उतरे।

विज्ञापन


कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के अलावा राजस्थान रॉयल्स ने दुबई और अबुधाबी में अपने पहले नेट सत्र में भाग लिया।

विज्ञापन

दिल्ली ने अनिवार्य पृथकवास अवधि पूरा किया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार शाम को अभ्यास शुरू करेगी। दिल्ली की फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुबई, यूएई में अपने संबंधित होटल के कमरों में अनिवार्य पृथकवास अवधि को पूरा करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम और सहयोगी कर्मचारी आज शाम को अपने पहले नेट सत्र में हिस्सा लेंगे।’



दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ आरसीबी, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सबसे देर से 23 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात में पहुंचे थे। 

नेट सत्र में सहज दिखे कोहली

सात दिनों के पृथकवास के बाद टीम पहली बार अपने अभ्यास सत्र के लिए इकट्ठा हो रही हैं। लंबे ब्रेक से आने के बाद भी कोहली नेट सत्र में सहज दिखे। इस सत्र में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और आरसीबी टीम के निदेशक माइक हेसन भी शामिल थे। हेसन को कोहली और स्टेन से बात करते देखा गया।



कोहली ने ट्वीट किया, ‘पिछली बार मैंने पांच महीने पहले मैदान पर कदम रखा था। जब नेट पर गया तो लगा कि छह दिन हो गए हैं। टीम के खिलाड़ियों के साथ पहला सत्र अच्छा रहा।'

विज्ञापन

रोहित-बुमराह ने किया अभ्यास

अबूधाबी में रोहित ने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ज्यादा गति से गेंद डालकर लय हासिल करने की कोशिश की। राजस्थान रॉयल्स ने दुबई के आईसीसी अकादमी में नेट सत्र में भाग लिया।



बीसीसीआई द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने यूएई में पहुंचने के बाद छह दिनों तक पृथकवास को पूरा किया। पृथकवास के दौरान सब का पहले, तीसरे और छठे दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed