{"_id":"5dfe4c788ebc3e87f2539878","slug":"ipl-2020-england-pacer-sam-curran-is-excited-after-picked-up-by-csk-says-eager-to-learn-from-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का 21 वर्षीय तेज गेंदबाज, कहा-धोनी से सीखने का सुनहरा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का 21 वर्षीय तेज गेंदबाज, कहा-धोनी से सीखने का सुनहरा मौका
Sat, 21 Dec 2019 10:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
सैम कुरैन-धोनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरैन ने चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से सीखने का मौका बताया है। आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कुरैन को चेन्नई टीम ने साढे पांच करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी थी।
विज्ञापन
कुरैन ने अपनी नई टीम द्वारा डाले गए वीडियो में कहा कि चेन्नई आकर अपने नये साथियों से मिलने, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं। मेरे लिए यह उनसे सीखने का सुनहरा मौका है और उम्मीद है कि हम ट्राफॅी जीतेंगे।
विज्ञापन
Kadai Kutty Singham @CurranSM pounces straight to the point and how! #WhistlePodu #SuperFam 🦁💛 pic.twitter.com/XhfC5hKC8G
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 21, 2019
विज्ञापन
कुरैन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे जिन्होंने एक हैट्रिक भी लगाई थी। लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। 21 वर्षीय सैम 2019 में पहली बार आईपीएल में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने नौ मैचों में हैट्रिक सहित दस विकेट चटकाए थे और बल्ले से भी एक अर्धशतक के साथ 95 रन बनाए थे।