IPL 2020: बेहद मजबूत टीम के साथ उतरे माही, देखिए CSK और SRH की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक हफ्ते के आराम के बाद आज मैदान पर उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से दुबई में हो रहा है। तीन मैच में दो हार के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही महेंद्र सिंह धोनी की टीम में आज कई बदलाव हुए हैं तो दूसरी ओर नीचे से दूसरी SRH जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है।
David Warner wins the toss and elects to bat first against #CSK in Match 14 of #Dream11IPL.#CSKvSRH pic.twitter.com/s0NeQCRJ37
— IndianPremierLeague (@IPL) October 2, 2020
चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग XI
अंबाती रायुडू की वापसी के बाद मुरली विजय की छुट्टी हो चुकी है। ड्वेन ब्रावो ने पेसर जोश हेजलवुड की जगह ली तो लगातार फेल हो रहे मध्यक्रम बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़़ की जगह पेसर शार्दुल ठाकुर खेल रहे।
- बल्लेबाज: अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस
- विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
- ऑलराउंडर: केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन
- गेंदबाज: पीयूष चावला, दीपक चाहर
Three changes for #CSK in the Playing XI for today's game.#SRH remain unchanged.#Dream11IPL #CSKvSRH pic.twitter.com/esFRDZZ3Qi
— IndianPremierLeague (@IPL) October 2, 2020
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
केन विलियमसन की वापसी से टीम को मजबूती मिली है और वह पिछले मैच में दमखम से खेले थे। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडेय, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
- ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद
- गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा